एक्सप्लोरर

Shivdeep Lande Resign: पूर्णिया रेंज के IG शिवदीप लांडे ने दिया इस्तीफा, आगे क्या करेंगे खुद बताया

IPS Shivdeep Lande: शिवदीप लांडे ने इस्तीफे की जानकारी फेसबुक पर दी है. उन्होंने इस्तीफा देते हुए लोगों से कहा कि कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं.

Shivdeep Lande Resign: बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी और 'सिंघम' के नाम से चर्चित पूर्णिया रेंज के आईजी शिवदीप लांडे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसकी जानकारी उन्होंने गुरुवार (19 सितंबर) को अपने फेसबुक अकाउंट से दी है. हालांकि इस्तीफे के पीछे क्या कुछ वजह है इसके बारे में उन्होंने अभी नहीं बताया है, लेकिन इतना जरूर कहा है कि आगे वह बिहार में रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि होगी.

शिवदीप लांडे ने फेसबुक पर लिखा, "मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 वर्षों से सरकारी पद पर अपनी सेवा प्रदान करने के बाद आज मैंने इस पद से इस्तीफा दे दिया है. इन सभी वर्षो में मैंने बिहार को खुद से और अपने परिवार से भी ऊपर माना है. अगर मेरे बतौर सरकारी सेवक के कार्यकाल में कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं. मैंने आज भारतीय पुलिस सर्विस (IPS) से त्यागपत्र दिया है लेकिन मैं बिहार में ही रहूंगा और आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी. जय हिंद."

2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं शिवदीप लांडे

बता दें कि मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले शिवदीप लांडे 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. उन्होंने बिहार के कई जिलों में एसपी के रूप में अपनी सेवा दी है. पटना, पूर्णिया, अररिया, मुंगेर में वह एसपी रह चुके हैं. पटना में जब एसपी थे तो काफी लोकप्रिय हुए थे. ऐसी पहचान बनी कि देखते-देखते लोगों के बीच वह सिंघम के नाम से मशहूर हो गए. 

राजनीति में एंट्री करेंगे आईपीएस शिवदीप लांडे?

शिवदीप लांडे बिहार में रहेंगे और बिहार ही उनकी कर्मभूमि होगी यह तो उन्होंने साफ कर दिया है लेकिन इसकी चर्चा तेज हो गई है कि आखिर किस क्षेत्र में वह अपना योगदान देंगे? जिस चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वह राजनीति है क्योंकि हाल ही में आईपीएस आनंद मिश्रा ने भी नौकरी छोड़कर पॉलिटिक्स में एंट्री की है. उन्होंने प्रशांत किशोर के साथ जन सुराज से जुड़कर काम करना शुरू कर दिया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उन्होंने किस्मत आजमाई लेकिन सफलता नहीं मिली. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या शिवदीप लांडे भी अब राजनीति में एंट्री करने वाले हैं?

यह भी पढ़ें- Bihar Jail Raid: बिहार में सुबह-सुबह सभी जेलों में छापेमारी करने पहुंच गए DM-SP, कहां से क्या मिला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? आज तक...'
BJP की PC में राहुल गांधी का नाम लेकर क्या बोले ललन सिंह? आज तक...'
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
मोतिहारी में भू-माफिया के घर रेड, नोटों के बंडल मिले, हथियार-गोली भी जब्त
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
‘पत्रकार बेटी को ऐसा गिराया…’ राहुल पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'
'शिव की बारात' वाले राहुल गांधी के बयान पर BJP बोली- 'सिंहासन पर…'

वीडियोज

Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget