एक्सप्लोरर

बिहार: एनडीए की बैठक के बाद होगा कैबिनेट का विस्तार,जानें नई सरकार में किस दल के कितने मंत्री होंगे शामिल

पहले कैबिनेट का विस्तार आज ही होना था, लेकिन यह अब दिसंबर के पहले सप्ताह तक होनें की उम्मीद है. वहीं कैबिनेट के विस्तार में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा जाएगा.

पटना: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद पहला विधानसभा का शीतकालीन विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के साथ हंगामों के बीच खत्म हो चुका है. इन सबके बीच अब खबरें आ रही हैं कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है.सूत्रों की माने तो इसके लिए जल्द ही एनडीए की बैठक बुलाकर मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नामों पर मंथन करेंगे .पहले कैबिनेट का विस्तार आज यानी 29 नवंबर को ही होना था, लेकिन यह अब टल कर दिसंबर के पहले सप्ताह तक होनें की उम्मीद है. वहीं कैबिनेट के विस्तार में सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा जाएगा.कयास लगाए जा रहे हैं कि इस विस्तारीकरण में जदयू के कम से कम आठ और मंत्री बनाए जाने की बात सामने आ रही है. संविधानिक प्रावधानों के अनुसार राज्य में कुल 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं, जिनमें फिलहाल मुख्यमंत्री के अलावा 13 मंत्री हैं और मुख्यमंत्री को छोड़कर जदयू के सिर्फ चार मंत्री हैं .22 और मंत्री की नियुक्ति अभी बाकी है. कैबिनेट के इस विस्तार में भाजपा के कम से कम दस नए चेहरों को मौका मिल सकता है. जिनमें युवा और अति पिछड़े व दलित वर्ग से आने वाले विधायकों को भी मंत्री पद की जिम्मेवारी मिल सकती है.सूत्रों की माने तो शीतकालीन सत्र में विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में विपक्ष के हंगामें को देखते हुए सरकार अब सभी किसी भी मोर्चे पर रिस्क नहीं लेना चाहती और इसलिए मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले सरकार अपने आप को पूरी तरह से मजबूत कर मंत्रिमंडल का विस्तार करने के एजेंडे पर काम कर रही है.

मंत्रियों पर विभागों का बोझ

16 नवंबर को बिहार में नई सरकार के गठन के साथ हीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुआई में एनडीए के घटक दलों के नेताओं के साथ शपथ ली थी. उस दौरान सांकेतिक तौर पर कुछ विधायकों ने ही मंत्री के तौर पर शपथ ली थी और एक-एक मंत्री को पांच-पांच विभागों की जिम्मेदारी दी गई .जिनमें डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के पास छह विभाग है, डिप्टी सीएम रेणू देवी के जिम्मे तीन विभाग की जिम्मेदारी है तो मंत्री विजय कुमार चौधरी और अशोक चौधरी के पास पांच विभाग की जिम्मेदारी है वहीं मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव को चार विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. मंगल पांडेय, अमरेंद्र प्रताप और जीवेश कुमार को तीन-तीन विभाग का भार है तो रामसूरत राय और संतोष कुमार सुमन दो-दो विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. शीला कुमारी, मुकेश सहनी और रामप्रीत पासवान पर एक एक विभाग की जिम्मेदारी है.

जदयू से अधिक भाजपा के पास विभाग

एनडीए को मिले जनादेश में कद के हिसाब से भाजपा बड़े भाई की भूमिका में है और इस लिहाज से भाजपा को जदयू से अधिक विभाग की जिम्मेदारी मिली हैं. एनडीए के पिछली सरकार में जदयू और भाजपा के कोटे के मंत्रीमंडल की बात करें तो जदयू के कोटे में मुख्यमंत्री को मिलाकर 22 विधायक मंत्री थे तो भाजपा में उपमुख्यमंत्री समेत सिर्फ 13 विधायक ही मंत्री थे.इस जब नई सरकार का विस्तार हुआ तो 12 और विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. इस लिहाज से भाजपा के 19 मंत्री हो जाएंगे. चूंकि अभी जदयू कोटे से सिर्फ चार मंत्री बने हैं, तो ऐसे में 11 और जदयू विधायकों के शपथ लेने के कयास लगाए जा रहे हैं. बिहार सरकार में कुल 44 विभाग हैं, लेकिन मंत्रीमंडल विस्तार में मंत्रियों के लिए सिर्फ 36 पद ही स्वीकृत किए गए हैं ऐसे में जो विभाग बचते हैं वो मुख्यमंत्री के जिम्मे होते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनोती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
ताजमहल मकबरा है या हिन्दू मंदिर तेजोमहालय? यूपी में सियासत तेज, 2027 से पहले बनेगा बड़ा मुद्दा
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
MINY vs SFU Highlights: MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
MINY vs SFU Highlights: 52 गेंदों में शतक, 10 चौके और 5 आसमानी छक्के, 20 साल के लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने मचाया कोहराम
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Embed widget