एक्सप्लोरर

Bihar bypoll 2024: बेलागंज सीट से जेडीयू ने मनोरमा देवी को बनाया कैंडिडेट, कांटे की है टक्कर

Manorama Devi News: बिहार उपचुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है. पार्टियां प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर रही हैं. बेलागंज सीट से जेडीयू ने प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है.

Bihar bypoll 2024: बिहार उपचुनाव में बेलागंज सीट से जेडीयू ने रविवार को प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी. बेलागंज से जेडीयू की उम्मीदवार मनोरमा देवी होंगी. मनोरमा देवी पूर्व विधान परिषद सदस्य हैं. बता दें कि बिहार में विधानसभा की चार सीटों तरारी, रामगढ़, बेलागंज, इमामगंज पर हो रहे उप चुनाव दोनों गठबंधनों एनडीए और महागठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बने हुए हैं. खासकर एनडीए के लिए यह उप चुनाव चुनौतीपूर्ण है.

कौन हैं मनोरमा देवी?

लोकसभा चुनाव में आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद यादव की जीत के बाद यह सीट खाली हुई है. इस सीट पर माना जा रहा है रोमांचक मुकाबला होगा. इस उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज ने भी एंट्री मार दी है. जन सुराज ने बेलागंज से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को प्रत्याशी बनाया है. हालांकि अभी तक इस सीट से आरजेडी ने अपने प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया है.

बता दें कि मनोरमा देवी जेडीयू की कद्दवार नेता मानी जाती हैं. मनोरमा देवी काफी सुर्खियों में रही हैं. उनके पति बिंदी यादव उर्फ बिंदेश्वरी यादव का निधन हो चुका है. बिंदेश्वरी यादव पर नक्सलियों से सांठगांठ का आरोप लग चुका है. इस केस में उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी. यही नहीं, उसकी गाड़ी से भारी तादाद में कारतूस मिले थे. वहीं, हाल ही में मनोरमा देवी के आवास पर एनआईए ने छापेमारी की थी, जिसको लेकर सुर्खियों में आ गई थीं.

बेलागंज सीट पर है आरजेडी का दबदबा 

गया लोकसभा सीट के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र में होने वाले इस उपचुनाव में एनडीए के लिए खास चुनौतीपूर्ण है. इस सीट पर आरजेडी का दबदबा रहा है. इस विधानसभा सीट से विगत छह विधानसभा चुनाव से आरजेडी के सुरेंद्र प्रसाद यादव जीत दर्ज करते रहे हैं. हाल में हुए लोकसभा चुनाव में आरजेडी को इस सीट से 'हम' प्रत्याशी से बढ़त मिली थी.

ये भी पढ़ें: Bihar by-Election 2024: बिहार उपचुनाव में रामगढ़ से अजीत सिंह होंगे RJD के प्रत्याशी! जगदानंद सिंह से है खास कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget