एक्सप्लोरर

Bihar By-Election: तारापुर में गरजे तेजस्वी, कहा- सरकार और विपक्ष में ज्यादा का अंतर नहीं, दो सीट और बढ़े तो हो जाएगा 'खेला'

तेजस्वी ने कहा, " कोरोना काल में लोग मर रहे थे और सरकार सो रही थी. आज महंगाई चरम पर है. पेट्रोल ने शतक जड़ दिया है. बेरोजगारी सीमा पार कर चुकी है. शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है."

पटना: बिहार के दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव (Bihar By-Election) को लेकर प्रचार का सिलसिला जारी है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) इनदिनों मुंगेर दौरे पर हैं. सोमवार को उन्होंने तारापुर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने जनता से आरजेडी (RJD) के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार और विपक्ष में ज्यादा का अंतर नहीं है. दो सीट और मिल गए तो खेला हो जाएगा. इसलिए आप सभी आरजेडी के पक्ष में मतदान करके लालू यादव (Lalu Yadav) के हाथों को मजबूत करें. आरजेडी की जीत होने पर गरीबों की सरकार आएगी.

वोट काउंटिंग में धांधली की गई

जनसभा संबोधित करने के दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार आने वाली थी. लेकिन बेईमानी करके हमें हरा दिया गया. वोट काउंटिंग में धांधली की गई और देर रात बैक डोर से एनडीए की सरकार सत्ता में आ गई. हमने सरकार में आने से पहले वादा किया था कि हम 10 लाख युवाओं को रोजगार देंगे. इसपर उन्होंने 19 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी. लेकिन रोजगार तो छोड़िए जिसकी नौकरी थी, वो भी बेरोजगार हो गए. 

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

उन्होंने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी नाकामी का इससे बड़ा उदाहरण क्या होगा कि वो अपनी पार्टी के विधायक मेवालाल चौधरी (Mewalal Chaudhary) की जान नहीं बचा पाए. जान तो दूर वे उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती तक नहीं करवा पाए. वहीं, शशिभूषण हजारी (Shashibhushan Hazari) तो पहले ही स्थिति को देखते हुए दिल्ली चले गए थे. ऐसे में जब वे अपने विधायकों की जान नहीं बचा पा रहे तो वो जनता की जान क्या बचाएंगे. 

तेजस्वी ने कहा, " कोरोना काल में लोग मर रहे थे और सरकार सो रही थी. आज महंगाई चरम पर है. पेट्रोल ने शतक जड़ दिया है. बेरोजगारी सीमा पार कर चुकी है. शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट है. ऐसे में जरूरत है कि इस सरकार को उखाड़ कर फेंक दिया जाए."

यह भी पढ़ें -

In Pic: आईजीआईएमएस में तड़पने के बाद मोना राय की हुई थी मौत, जांच के लिए CCTV और कॉल डिटेल सहारा

आतंकी घटना में बिहारियों की हत्या से गुस्से में जीतन राम मांझी, कहा- बिहार को दें जिम्मेदारी, 15 दिन में सुधार देंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget