एक्सप्लोरर

Bihar Politics: निकम्मा, घूसखोर... $#@$*, कांग्रेस MLA विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों को दी गाली

MLA Vishwanath Ram: नागरिक अभिनंदन समारोह को विधायक विश्वनाथ राम संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने बयान दिया है. पढ़िए कांग्रेस विधायक ने क्या कुछ कहा है.

Congress MLA Vishwanath Ram: कांग्रेस से राजपुर के विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार के अधिकारियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है. निकम्मा, घूसखोर के साथ कुछ ऐसे शब्दों का भी उन्होंने इस्तेमाल किया जिसे हम नहीं लिख सकते हैं. रविवार (16 सितंबर) को विश्वनाथ राम मंच से एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं सभी निकम्मे हैं. मै डंके की चोट पर कहता हूं. घूसखोर हैं. 

कांग्रेस विधायक ने कहा कि बिहार में अधिकारी पूरी तरह बेलगाम हैं. बिना घूस लिए एक भी काम नहीं करते हैं. विधायक विश्वनाथ राम ने बिहार के पूर्व मंत्री और राजपुर विधानसभा से पूर्व विधायक संतोष निराला पर भी चुटकी ली. उन्होंने बिना नाम लिए कहा, "विधायक जी अधिकारियों से अपना हिस्सा लेते हैं. राजपुर विधानसभा की छह पंचायत में जनता का कोई काम उन्होंने नहीं किया, क्योंकि छह पंचायतों के लोगों के साथ भेदभाव की नीति रखते हैं."

'बिहार के सारे अधिकारी निकम्मे': विश्वनाथ राम

इस मौके पर राजपूर विधायक से मीडिया ने बिहार में हो रहे जमीन सर्वे को लेकर सवाल किया. इस पर उन्होंने कहा कि मैंने पहले भी भाषण के दौरान कहा था और अभी भी कह रहा हूं बिहार सरकार के जितने भी अधिकारी हैं वह निकम्मे हैं. सिर्फ पैसों के लिए बिचौलियों के माध्यम से खेल खेल रहे हैं. राजपुर ही नहीं पूरे बिहार के सारे अधिकारी निकम्में हैं. जनता त्राहिमाम है.

'जनता की आवाज को मजबूती से सदन में रखूंगा'

सर्वे को लेकर कहा कि जनता को लड़ाने का काम चल रहा है. राजपुर की जनता को हमने कहा है कि हम आपके साथ हैं. हिम्मत से काम लीजिए. नीतीश कुमार ने लोगों को लड़ाने का खेल खेला है. हम अपनी जनता को कभी लड़ने नहीं देंगे. खुले तौर पर कहता हूं कि नीतीश के सारे अधिकारी चोर हैं. लोकतंत्र में जनता मालिक है. मैं दलाली नहीं करता. मैं चाटुकारिता नहीं करता. मैं कमीशन नहीं खाता. मैं थाने और ब्लॉक में नहीं जाता. जनता थाने की चौकीदारी के लिए नहीं भेजी है. जनता की आवाज को मैं सदन में मजबूती से रखूंगा.

बता दें कि मूंगाव गांव में रविवार को नागरिक अभिनंदन समारोह का स्थानीय लोगों ने आयोजन किया था. इसमें कांग्रेस विधायक विश्वनाथ राम पहुंचे थे. इस दौरान विधायक ने जमकर अधिकारियों पर हमला बोला. साथ ही जेडीयू के नेता संतोष निराला का नाम लिए बगैर चुटकी लेते हुए कई आरोप लगाए.

यह भी पढ़ें- जातीय गणना पर संजय झा के बयान से NDA में बढ़ेगी टेंशन? 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर भी JDU का रुख साफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: 13 जुलाई को नामांकन करेंगे बीजेपी के नए उम्मीदवार नीरज सिन्हा
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP समेत 8 पुलिसकर्मी घायल, हाईवे पर 20km लंबा जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का हंगामा, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, DM-SP भी घायल
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
'18 से कम उम्र की लड़कियों की शादी', मौलाना साजिद रशीदी के बयान पर भड़की BJP, कहा- 'देश संविधान से...'
The Odyssey को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म, जाने-रनटाइम और सर्टिफिकेट
'द ओडिसी' को सेंसर बोर्ड से मिली मंजूरी, भारत में बिना कट के साथ रिलीज होगी फिल्म
IND vs ENG 5th T20: बदल गई भारत बनाम इंग्लैंड 5वें टी20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ENG 5th T20 की टाइमिंग, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच; LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
'बच्ची जवान होती है तो मां-बाप के सिर पर बोझ हो जाता है,' रेप और शादी वाले विवादित बयान के बाद बोले साजिद रशीदी
Mental Health Special Theaters : मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
मेंटल हेल्थ सुधारने के लिए इस देश में बन रहे स्पेशल थिएटर, यहां कैसे होता है इलाज?
Embed widget