एक्सप्लोरर

इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्राओं की गाड़ी में बस ने मारी टक्कर, 4 घायल, 2 की स्थिति नाजुक

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर प्रखंड से कुल सात छात्राएं इंटर की परीक्षा देने बोलेरो पर सवार होकर मुजफ्फरपुर टाउन स्थित संत जेवियर्स स्कूल अपने सेंटर पर आ रही थीं.इसी दौरान सभी हादसे का शिकार हो गईं.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरवार को इंटर की परीक्षा देने जा रही छात्राएं सड़क हादसे का शिकार हो गईं. इस हादसे में चार छात्राएं घायल हो गयी हैं, जिनमें से दो की स्थिति नाजुक है. मिली जानकारी अनुसार जिले के मोतीपुर प्रखंड से कुल सात छात्राएं इंटर की परीक्षा देने बोलेरो पर सवार होकर मुजफ्फरपुर टाउन स्थित संत जेवियर्स स्कूल अपने सेंटर पर आ रही थीं.

दो छात्राओं की स्थिति नाजुक

इसी दौरान चांदनी चौक पर पटना से आ रही बस ने छात्राओं से भरी बोलेरो में ठोकर मार दी. इस हादसे में बोलेरो सवार 7 छात्राएं घायल हो गईं. तीन को केवल मामूली चोट आई. जबकि चार छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से दो की स्थिति नाजुक है.

आईसीयू में कराया गया भर्ती

घटना के संबंध में घायल छात्राओं के परिजनों ने बताया कि बच्चियां परीक्षा देने जा रही थीं. लेकिन चांदनी चौक के पास उनका एक्सीडेंट हो गया है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया है, जहां दो बच्चियों को गंभीर चोट लगने की वजह से आईसीयू में भर्ती करवाया गया है.

गौरतलब है कि बिहार बोर्ड इंटरमीडिट की परीक्षा 1 फरवरी से शुरू हो गयी है. आज परीक्षा का चौथा दिन था. परीक्षा के चौथे दिन पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा थी. वहीं, दूसरी पाली में ट्रेड-1 की परीक्षा थी. इसी परीक्षा में शामिल होने छात्राएं आ रही थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget