एक्सप्लोरर

Bihar Budget Session: सम्राट चौधरी आज पेश करेंगे बजट, स्पीकर के चुनाव से लेकर जानें सदन में क्या-क्या होगा?

Bihar Budget Session: 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में बिहार की जनता के लिए विशेष तोहफे फिर मिल सकते हैं. कई लोकलुभावन वादे किए जा सकते हैं.

Bihar Budget Session 2024: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज (13 फरवरी) दूसरा दिन है. राज्य के वित्त मंत्री सम्राट चौधरी आज सदन में बजट पेश करेंगे. बजट पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. आज के विधानसभा सत्र में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल चलेगा. इसके बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी होगी. एनडीए की ओर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव (Nand Kishore Yadav) विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले हैं और माना जा रहा है कि निश्चित रूप से वह निर्विरोध ही चुने जाएंगे.

बिहार विधानसभा के बजट सत्र 2024 का आगाज 12 फरवरी को ही हो चुका है. इस बार बजट सत्र 11 दिनों का है. एक मार्च तक बिहार विधानसभा का बजट सत्र चलना है, ऐसे में आज दूसरे दिन का बजट सत्र सुचारु रूप से चलने की उम्मीद है. इससे पहले 12 फरवरी यानी सोमवार को बिहार विधानसभा में सबसे पहले राज्यपाल का अभिभाषण हुआ था. इसके बाद नीतीश सरकार ने विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया. एनडीए सरकार के पक्ष में 129 विधायकों का समर्थन मिला. बहुमत के आंकड़े 122 से 7 अधिक है. 

सम्राट चौधरी पेश करेंगे बजट

आज मंगलवार को विधानसभा सत्र में सबसे पहले प्रश्नोत्तर काल चलेगा. उसके बाद विधानसभा के नए अध्यक्ष का चुनाव की प्रक्रिया होगी. विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव के बाद आज दो बजे से बजट सत्र चलेगा जिसमें वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश करेंगे. आज के बजट पर सब की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि 2024 का लोकसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में बिहार की जनता के लिए विशेष तोहफे फिर मिल सकते हैं. खासकर गरीबों और किसानों के लिए सरकार अपना खजाना खोल सकती है. बजट भाषण खत्म होने के बाद राज्यपाल का धन्यवाद ज्ञापन होगा और उसके बाद आज के बजट सत्र की समाप्ति होगी.

विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव

इससे पहले 12 फरवरी को पहले के विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी पर अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. अविश्वास प्रस्ताव में 125 विधायकों ने उनके खिलाफ वोट किया था और अवध बिहारी चौधरी को हटाया गया था. इसके बाद बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी को तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष बनकर आसन पर विराजमान हुए और फ्लोर टेस्ट में विधानसभा अध्यक्ष की कमान संभाले रहे. 

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव में अगर चुनाव में दो लोग शामिल होते हैं तो गिनती की प्रक्रिया शुरू होगी ऐसे में सदन की कार्रवाई आज भी महेश्वर हजार संभाल सकते हैं, लेकिन ऐसी उम्मीद नहीं है. ऐसा माना जा रहा है कि आज एनडीए की ओर से बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर यादव विधानसभा अध्यक्ष के लिए नामांकन करने वाले हैं और निश्चित रूप से वह निर्विरोध ही चुने जाएंगे.

ये भी पढ़ें: JDU की विधायक बीमा भारती के पति अवधेश मंडल के खिलाफ एक्शन, आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
बिहार के सियासी माहौल पर तेजस्वी यादव बोले, 'नीतीश कुमार राज्यसभा नहीं जाना चाहते थे लेकिन...'
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
'बिना लाइसेंस बिहार में नहीं चलेगा एक भी मीट शॉप', डिप्टी CM विजय सिन्हा का ऐलान
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
अनंत सिंह के जुलूस पर RJD ने कसा तंज, BJP बोली, '100 साल के बाद कोई...'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'
निशांत ने दंगा-हिंसा की बात कह RJD को घेरा था, अब तेजस्वी यादव ने कहा- 'डेटा निकालकर…'

वीडियोज

ट्रंप का 'जाल'...ईरान का खतरनाक वार !
इजरायल में बरसती ईरानी 'आग'..ईरान का 'गेम' प्लान?
PM Modi का 'मिशन पीस'..क्या टल जाएगा विश्व युद्ध?
Mojtaba Khamenei के खिलाफ सड़कों पर क्यों उतरी ईरान की जनता?
बाल संवार रहा था व्यक्ति...अचानक गिरी लिफ्ट!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
मिडिल ईस्ट युद्ध: AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'अगर ईरान ने पूरा होर्मुज स्ट्रेट बंद कर दिया तो...'
Israel-US Iran War Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
Live: पेट्रोल-डीजल को लेकर हाहाकार! बांग्लादेश में फ्यूल की कमी से बंद हुए पेट्रोल पंप
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
अमीषा पटेल ने 'धुरंधर 2' को बताया आई ओपनर, बोलीं- आदित्य धर ने एक्टर्स को कास्ट किया, इंस्टाग्रामर्स को नहीं
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
CSK में आया 150 की रफ्तार वाला खूंखार गेंदबाज, IPL 2026 में मचाएगा कोहराम
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच मोदी सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, जानें किन-किन मुद्दों पर होगी बात
West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
बंगाल चुनाव से ठीक पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा कदम, कई पदों से दिया इस्तीफा
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
कौन रखता है भारतीय सेनाओं के जहाजों और विमानों के नाम, जानें क्या है इसके नियम
Dry Mouth In The Morning: सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
सुबह उठते ही सूख रहा है मुंह और आ रही है बदबू? शरीर के अंदर छिपी है यह बड़ी गड़बड़
Embed widget