एक्सप्लोरर

आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में दावा- बिहार की विकास दर राष्ट्रीय औसत से बेहतर

तारकिशोर प्रसाद ने दावा करते हुए कहा कि राज्य ने पिछले एक दशक से अधिक समय में लगातार वित्तीय विवेकशीलता दर्शायी है. उन्होंने कहा कि कुल व्यय में राजस्व का हिस्सा 2015-16 के 74.4 प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में 86 प्रतिशत हो गया है.

पटना: बिहार विधानसभा के शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्य के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने सदन में आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 रिपोर्ट पेश की. इस रिपोर्ट में दावा करते हुए कहा गया है कि स्थिर मूल्य पर बिहार की विकास दर 10.5 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. आर्थिक सर्वेक्षण पेश करने के बाद वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि आर्थिक सर्वेक्षण में कुल 13 अध्याय हैं. कोरोना के दौरान सरकार द्वारा की गई पहल को एक अलग अध्याय के रूप में शामिल किया गया है.

तारकिशोर ने बताया कि बिहार का सकल घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर छह लाख 11 हजार 804 करोड़ रुपये और 2011-12 के स्थिर मूल्य पर चार लाख 14 हजार 977 करोड़ रुपये रहा. प्रति व्यक्ति सकल राज्य घरेलू उत्पाद वर्तमान मूल्य पर 50 हजार 735 रुपये और 2011-12 के स्थिर मूल्य पर 34 हजार 413 रुपये रहा. पिछले छह सालों के दौरान पथ परिवहन की विकास दर 4.4 फीसदी से बढ़कर 5.9 फीसदी और अन्य सेवाओं की विकास दर 10.5 फीसदी से बढ़कर 13.8 फीसदी हो गई है. उन्होंने कहा कि कोरोना ने सेवा क्षेत्र को नुकसान जरूर पहुंचाया है, परंतु कृषि पर आधारित अर्थव्यवस्था होने के चलते बिहार के विकास पर कोई ज्यादा असर नहीं पड़ा.

राज्य ने वित्तीय विवेकशीलता दर्शायी है- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने दावा करते हुए कहा कि राज्य ने पिछले एक दशक से अधिक समय में लगातार वित्तीय विवेकशीलता दर्शायी है. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान सकल राज्य घरेलू उत्पाद के प्रतिशत में सकल राजकोषीय घाटा दो प्रतिशत था और राजस्व लेखे में अधिशेष बरकरार रहा. प्राथमिक घाटा में भी 2019-20 में पिछले साल 2018-19 की अपेक्षा कमी आई.

प्रसाद ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 राज्य सरकार की कुल प्राप्ति 1,53,408 करोड़ रुपये थी जो पिछले साल की समान अवधि के दौरान 1,52,287 करोड़ रुपये की तुलना में अधिक है. उन्होंने कहा कि 2019-20 वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार का कुल राज्सव 1,23,533 करोड़ रुपये और पूंजीगत व्यय 20,080 करोड़ रुपये था. उन्होंने कहा कि कुल व्यय में राजस्व का हिस्सा 2015-16 के 74.4 प्रतिशत से बढ़कर 2019-20 में 86 प्रतिशत हो गया है.

यह भी पढ़ें-

पेट्रोल-डीजल के दामों पर बीजेपी के मंत्री बोले- जनता को पड़ जाती है इसकी आदत, आम लोग तो बस से चलते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget