एक्सप्लोरर

क्या पक रही है खिचड़ी? सदन में बजट पेश कर रहे थे सम्राट चौधरी, तेजस्वी यादव को देख CM ने किया इशारा

विधानसभा के पिछले सत्र में देखा गया था कि नीतीश और तेजस्वी के बीच इशारों में बातचीत हुई थी. उस दौरान नीतीश ने हाल चाल पूछा था तो तेजस्वी ने जवाब दिया था. इस बार भी दोनों में इशारों में बात हुई.

CM Nitish Kumar: बिहार विधानसभा के सदन में सोमवार को जब डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री सम्राट चौधरी बजट पेश कर रहे थे, तब सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) सामने बैठे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को इशारा करने लगे. इसके बाद तेजस्वी ने भी मुस्कुराते हुए इशारों में जवाब दिया. 

सदन के अंदर इशारों में हुई बात 

इसके बाद से सवाल उठ रहा है कि दोनों के बीच क्या कोई खिचड़ी पक रही है? सदन के अंदर दोनों के बीच इशारों में हुई बातचीत के बाद कयासों का दौर फिर शुरू हो गया. तरह तरह की अटकलें लग रही हैं. 

वहीं सम्राट चौधरी ने जब बजट पेश कर लिया इसके बाद तेजस्वी यादव विधानसभा परिसर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे. बजट को उन्होंने हवा हवाई बताया. उसी दौरान उनसे पूछा गया कि आखिर नीतीश कुमार और आप के बीच इशारों में क्या बातचीत हो रही थी? 

इस पर तेजस्वी यादव ने हंसते हुए बताया कि मैं मुंह चला रहा था तो सीएम नीतीश ने पूछा कि तुम क्या खा रहे हो? क्यों मुंह चला रहे हो? तो मैंने कहा कि खाना खाकर आया हूं इसलिए pulse खा रहा हूं. तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि नीतीश कुमार इशारा करते रहते हैं. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि "सीएम नीतीश हमको आज नोटिस कर रहे थे. यह मुख्यमंत्री जी की आदत है."

विधानसभा के पिछले सत्र में भी देखा गया था कि नीतीश और तेजस्वी के बीच इशारों में बातचीत हुई थी. उस दौरान नीतीश ने हाल चाल पूछा था तो तेजस्वी ने जवाब दिया था. 

वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट हुआ पेश

बता दें कि बिहार विधानसभा में सोमवार को सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया. उन्होंने सदन को बताया कि इस साल बजट का कुल आकार पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में 38,169 करोड़ रुपये अधिक है, लेकिन विपक्ष ने इस बजट को फ्लाप बताया है. हालांकि बजट में महिलाओं, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़ी बातें कही गईं है. इस बार करीब 3.17 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है.

ये भी पढ़ेंः 'खटारा बिहार था अब समृद्ध है', बजट पेश करने के बाद बोले सम्राट चौधरी, सीएम पर क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
'बूथ लूटकर सरकार बनाते रहे लालू-अखिलेश', BJP का हमला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
RJD सांसद सुधाकर सिंह ने CM सम्राट चौधरी को लिखा खुला पत्र, 5 करोड़ से जुड़ा है मामला
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget