एक्सप्लोरर

Bihar Budget 2025: बजट में बिहार के इस इलाके के साथ हो गया धोखा? पप्पू यादव नीतीश सरकार से भिड़े!

Bihar Budget 2025: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि नीतीश सरकार को कोसी सीमांचल से एकमुश्त जनादेश मिलता रहा है. मतलब 3 लाख 17 हजार करोड़ में से 105,666 करोड़ सीमांचल कोसी को मिले.

Bihar Budget 2025: बिहार में सोमवार (03 मार्च, 2025) को सरकार ने बजट पेश किया. इस बजट के बाद विपक्ष के नेताओं में निराशा है. बजट को लेकर पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) की प्रतिक्रिया सामने आई है. पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सवाल उठाया है कि सीमांचल और कोसी के साथ हकमारी क्यों?

पप्पू यादव ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "नीतीश सरकार को कोसी सीमांचल से एकमुश्त जनादेश मिलता रहा है, 2020 में नीतीश जी की सरकार कोसी सीमांचल के बदौलत बनी पर सीमांचल कोसी के साथ हकमारी क्यों? लगभग 4 करोड़ आबादी है तो बजट का एक तिहाई यहां खर्च होना चाहिए, मतलब 3 लाख 17 हजार करोड़ में से 105,666 करोड़ सीमांचल कोसी को मिले!" 

एक दूसरे पोस्ट में पप्पू यादव ने लिखा, "तीन लाख करोड़ से अधिक का बजट लेकिन बिहार की रचनात्मक उन्नति के लिए कोई कार्ययोजना नहीं है. महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए पूरे देश में सरकारें प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है. बिहार के बजट में उनके लिए फूटी कौड़ी नहीं दी गई! यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है."

जेडीयू ने बजट को लेकर क्या कहा?

सदन में सोमवार को पेश हुए बजट को जेडीयू नेता संजय झा ने सराहा है. उन्होंने कहा कि आज पेश हुआ वित्त वर्ष 2025-26 का बिहार बजट सराहनीय और स्वागतयोग्य है. इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तीकरण, रोजगार सृजन और निवेश पर विशेष ध्यान दिया गया है. यह बजट नये बिहार के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार किस तरह बदला है राज्य बजट के आंकड़े इसके गवाह हैं.

संजय झा ने कहा कि वित्त वर्ष 2004-05 में यानी उनके सत्ता संभालने से ठीक पहले बिहार के बजट का आकार 23,885 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़ कर 3 लाख 16 हजार 895 करोड़ रुपये हो चुका है. यानी इस दौरान बजट का आकार 13.27 गुना बढ़ गया है. बिहार बजट 2025 में केवल शिक्षा के लिए करीब 60 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है जो 2004 के कुल बिहार बजट से ढाई गुना अधिक है.

यह भी पढ़ें- Bihar Budget 2025: बिहार में कहां-कहां बनने जा रहा हवाई अड्डा? लिस्ट में देख लें आपके जिले का नाम भी तो नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget