एक्सप्लोरर

Bihar Budget 2023: बिहार बजट में होगा भर्तियों का एलान? जानें किस सेक्टर में कितने रोजगार मिलने की संभावनाएं

Bihar Budget Session: इस बार के बिहार बजट में नौकरी और रोजगार पर विशेष फोकस होगा. जानिए पटना के चर्चित अर्थशास्त्री नवल किशोर चौधरी इस बारे में क्या कहते हैं.

पटना28 फरवरी को बिहार विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा. महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से ही युवाओं में रोजगार और नौकरी की उम्मीद जगी है. तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार में आने के पहले कई वादे किए थे. ऐसे में युवाओं की नजरे इस बार बजट पर है कि क्या होने वाला है क्या मिलता है. बजट में किस सेक्टर में कितने रोजगार के अवसर मिलेंगे इस पर पटना के चर्चित अर्थशास्त्री नवल किशोर चौधरी ने बताया.

एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि निश्चित तौर पर इस बार के बजट में रोजगार पर विशेष फोकस होगा. तेजस्वी यादव सरकार बनने से पहले बेरोजगारी की बात कर रहे थे. सरकार बनने के बाद भी युवाओं को रोजगार देने की घोषणा करते रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी 15 अगस्त 2022 को गांधी मैदान में 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा की लेकिन अभी तक ऐसी योजना नहीं चलाई गई है. इस बार के बजट में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा होगा. उम्मीद की जा रही है कि सरकार इस बार के बजट में रोजगार को लेकर योजना लाएगी और खाली पदों को भरने की घोषणा करेगी.

सामने है 2024 का लोकसभा चुनाव

नवल किशोर चौधरी ने कहा कि सरकारी नौकरी के अलावा रोजगार के दूसरे जो अवसर हैं वह इंफ्रास्ट्रक्चर का क्षेत्र है. इंफ्रास्ट्रक्चर में खर्च करना जैसे रोड सेक्टर भवन निर्माण या इसके अलावा जो विभिन्न क्षेत्र जैसे कृषि और उद्योग हैं उनमें सरकार कुछ घोषणा कर सकती है. कहा कि 2024 में लोकसभा का चुनाव है और भले ही नीतीश कुमार इनकार करें लेकिन वह प्रधानमंत्री के दावेदार भी हैं. ऐसे में यह बजट बहुत महत्वपूर्ण है.

स्वरोजगार के रूप में बजट ला सकती है सरकार

पटना आद्री में कार्यरत अर्थशास्त्री डॉ. सुधांशु कुमार ने कहा कि इस बार के बजट में रोजगार पर विशेष फोकस रहेगा. रोजगार के दो पहलू हैं. एक सरकारी नौकरी है जिसकी एक सीमा बनी हुई है और दूसरा है स्वरोजगार. सरकार स्वरोजगार के रूप में भी बजट ला सकती है. इसमें स्टार्टअप है, लोगों को कौशल विकास के लिए प्रोत्साहित करना, लोगों को पूंजी उपलब्ध कराना, अनुदान देना, इंटरेस्ट रेट में छूट देना. कुछ कुछ इस तरह के काम हैं जिससे युवाओं को न केवल सरकारी नौकरी मिले बल्कि वे खुद का रोजगार कर सकें. 

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: पूर्णिया से होगा 2024 का शंखनाद, JDU ने फिर कहा- तेजस्वी कब CM बनेंगे यह समय पर तय होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को बेमतलब…'
CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget