एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Exam: 87,774 पदों के लिए बिहार में आज से शिक्षक भर्ती परीक्षा, पहले दिन के लिए बने 404 सेंटर

BPSC TRE 3 Exam: शिक्षक अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. सुबह 9 बजे से दोपहर के 3 बजे तक परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लागू रहेगा.

BPSC TRE 3 Recruitment: बिहार में आज (19 जुलाई) से तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है. बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से यह परीक्षा 19, 20, 21 और 22 जुलाई को होनी है. आज पहला दिन है और बिहार के 27 जिलों में कुल 404 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. पटना में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.

बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा को चैलेंज के रूप में लिया है. पिछली बार की परीक्षा में पेपर लीक और हाल ही में हुए नीट पेपर लीक मामले को देखते हुए इस बार कई बदलाव किए गए हैं. शिक्षक अभ्यर्थियों पर नजर रखने के लिए 10 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. 100 मीटर की दूरी तक सुबह 9 बजे से दोपहर के 3 बजे तक परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लागू रहेगा.

आज सिर्फ एक पाली में होगी परीक्षा

विभाग ने बताया है कि आज परीक्षा सिर्फ एक पाली में 12 बजे से 2:30 बजे तक होगी. 20 और 21 जुलाई को भी 12 बजे से 2:30 तक एक पाली में परीक्षा होगी. 22 जुलाई को दो पाली में परीक्षा ली जाएगी. सुबह 9:30 से 12 बजे तक और दूसरी पाली ढाई बजे से शाम 5 बजे तक होगी.

कहा गया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पूर्व आना अनिवार्य है. अगर 1 घंटे बचे रहेंगे और उस वक्त तक नहीं पहुंचे तो परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी. बीपीएससी के पूर्व अध्यक्ष अतुल प्रसाद के जाने के बाद 4 महीने पहले ज्वाइन किए बीपीएससी के नए अध्यक्ष परमार रवि मनु भाई ने साफ तौर पर कहा है कि यह परीक्षा हम लोगों के लिए चैलेंज है.

बीपीएससी के अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, जैमर और टाइमिंग के अलावा प्रश्न पत्रों को सेंटर तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए आधुनिक तकनीक एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पहले एग्जाम में एक ही सेट बनते थे, लेकिन इस परीक्षा के लिए मल्टीसेट में प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं. इसमें से परीक्षा की तिथि को उपयोग में लाए जाने वाले सेट का चयन परीक्षा से कुछ घंटा पूर्व करते हुए परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस एग्जाम में सभी सेट कलर कोड में हैं. इस बार सेट का कोई नंबर नहीं दिया गया है. किस कलर सेट का किस जिले में उपयोग किया जाएगा इसकी सूचना आयोग की सिक्योरिटी की ओर से सभी जिला पदाधिकारी को एग्जाम के दिन ढाई से तीन घंटा पहले दी जाएगी.

करीब 6 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल

बता दें कि तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा इसी साल मार्च में हुई थी लेकिन पेपर लीक के बाद यह रद्द हो गई थी. अब फिर से परीक्षा ली जा रही है. चार दिन परीक्षा होगी. इसमें लगभग 6 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. कल 20 जुलाई को 312, 21 जुलाई को 288 और अंतिम दिन 22 जुलाई को प्रथम पाली में आठ जिलों में 121 परीक्षा केंद्र एवं दूसरी पाली में दो जिलों में 29 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी.

यह भी पढ़ें- Patna News: IGIMS से पटना के कई रूट में बस सेवा शुरू, ऐप से चेक करें रियल-टाइम, क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
अमित शाह से मिले सीएम विजय, आज चेन्नई में बड़ी बैठक
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
'आक्रांताओं के नाम पर यूनिवर्सिटी क्यों बनाई?' UP के मंत्री का अखिलेश से सवाल
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
J&K को अमेरिकी राजदूत ने बताया भारत का ‘अहम’ हिस्सा तो भड़का पाक, US राजनयिक तलब
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget