एक्सप्लोरर

Bihar Board Inter Commerce Topper 2022: पिता बेचते हैं सब्जी, मां करती है सिलाई, बेटा बना कॉमर्स में बिहार का टॉपर

अंकित ने कॉमर्स में 473 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है. वह पटना के बीडी कॉलेज का छात्र है. अंकित के पिता अस्थाई दुकान लगाकर पिछले 20 साल से सब्जी बेच रहे हैं.

पटनाः कहते हैं कि दिल में सच्ची लगन हो और मेहनत करें तो सफलता पाने से कोई रोक नहीं सकता है. पटना के 17 वर्षीय अंकित कुमार गुप्ता ने बिहार बोर्ड में टॉप कर इसे साबित कर दिया है. अंकित ने कॉमर्स में 473 अंक लाकर पहला स्थान हासिल किया है. वह पटना के बीडी कॉलेज का छात्र है. इस सफलता के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है.  

अंकित कुमार गुप्ता का पूरा परिवार राजधानी पटना के इंद्रपुरी इलाके में रहता है. उसके पिता वीरेंद्र साव एक मामूली सब्जी विक्रेता हैं. वे कभी ठेले पर तो कभी अस्थाई दुकान लगाकर पिछले 20 साल से सब्जी बेच रहे हैं. किराए के घर में रहकर बच्चों की परवरिश करते हैं. बच्चों की पढ़ाई ठीक से हो सके इसलिए अंकित की मां सरिता बुटीक में सिलाई का काम करती हैं.  अंकित दो भाई है, छोटा भाई रौनक अभी छठी क्लास में है. अंकित के पिता ने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका बेटा कोई बड़ा अफसर बने. क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में सब्जी बेचा, लेकिन वो नहीं चाहते कि उनका बेटा भी सब्जी बेचे.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Inter Arts Topper 2022: ई-रिक्शा चलाने वाले का बेटा बन गया बिहार का टॉपर, संगम राज ने बताए सफलता के टिप्स 

मेहनत ने दिखाया रंग
बिहार में टॉप होने के बाद अंकित ने कहा कि उसने अपने दिल में ठान लिया और कड़ी मेहनत से पढ़ाई की. इसी का परिणाम है कि आज उसके मेहनत ने रंग दिखाया. अंकित ने कहा कि  उसके पिता ने कभी भी उसे सब्जी बेचने के काम में नहीं लगाया. कभी-कभी ऐसा हो जाता  था कि दुकान पर जाना पड़ता था तो वहीं सब्जी बेचने के साथ पढ़ता भी था. सिविल सर्विसेज की नौकरी करने की इच्छा है और एक अच्छे पद पर मुकाम हासिल करने की तमन्ना है. 

अंकित ने कहा कि कोई जरूरी नहीं है कि 24 घंटे में 18 घंटे पढ़ाई की जाए. आप आठ-दस घंटे भी पढ़ाई करके मुकाम हासिल कर सकते हैं. अंकित ने बताया कि वह मात्र 10 घंटे पढ़ाई करता है, लेकिन पूरी लगन से करता है. मैं सोशल मीडिया को देखता हूं लेकिन अपने सिलेबस की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देता हूं. अंकित ने यह भी बताया कि मेरे कई बड़े घर के दोस्त हैं लेकिन मैंने कभी तुलना नहीं की. मुझे खुशी है कि मैंने आज बिहार में टॉप किया है.

यह भी पढ़ें- Bihar Board Inter Result 2022: टॉपर्स को मिलेंगे एक-एक लाख रुपये और लैपटॉप, लड़कियों को 25-25 हजार, देखें पूरी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'
अब सम्राट चौधरी के खिलाफ मोर्चा खोलेगी CJP! अभिजीत दीपके का ऐलान- 'पटना में...'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
'मैं उनको सलाम करता हूं जिन्होंने...', CJP के प्रोटेस्ट पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
बतौर कप्तान 3 साल बाद दोबारा मैदान पर उतरे बाबर आजम, एक बात कहकर सबको दी चेतावनी
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget