एक्सप्लोरर

Bihar Board: बिहार बोर्ड के छात्र ध्यान दें! 11वीं में नामांकन को लेकर शिक्षा विभाग ने जारी किया ये निर्देश

Bihar Board Admission: 11वीं में नामांकन के लिए सभी छात्रों को ओएफएसएस (OFSS) के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य होगा. डीईओ को निर्देश दिया गया है कि समय पर व्यवस्थित ढंग से नामांकन को पूरा कराएं.

Bihar Board 11th Class Admission: बिहार बोर्ड के 10वीं के नतीजे (वर्ष 2025 के) आ चुके हैं और अब सत्र 2025-26 में उन छात्रों का नामांकन 11वीं कक्षा में होना है. इसको लेकर बीते बुधवार (30 अप्रैल, 2025) को शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है. अगर आप भी कक्षा 11वीं में नामांकन लेने वाले हैं तो फिर ये खबर आपके लिए है.

नामांकन को लेकर कहा गया है कि सभी छात्रों को ओएफएसएस (OFSS) के माध्यम से आवेदन करना अनिवार्य है. छात्रों के विद्यालय आवंटन के संबंध में बताया गया कि राज्य सरकार की निर्धारित नीति के मुताबिक सभी पंचायतों में उच्च माध्यमिक विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जहां बीपीएससी की अनुशंसा के आलोक में माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है.

11वीं कक्षा के शिक्षण कार्य में उत्पन्न हो रही बाधा

शिक्षा विभाग ने अपने आदेश में यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम मार्च 2025 में जारी हो चुका है, लेकिन नामांकन की प्रक्रिया अभी तक आरंभ नहीं हो पाई है. इससे 11वीं कक्षा के शिक्षण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है. 

जारी किए गए निर्देशों को एक नजर में पढ़ें

  • कक्षा 11वीं में नामांकन के लिए ओएफएसएस पर विद्यार्थियों का आवेदन शीघ्र लेना सुनिश्चित करें.
  • विद्यार्थी केवल उन्हीं विद्यालयों में नामांकन ले सकते हैं, जहां शिक्षकों की उपलब्धता है.
  • अगर कोई विद्यार्थी किसी अन्य विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन करता है तो नियमानुसार आवंटित किया जाए.
  • आवश्यक दस्तावेजों की अनुपलब्धता की स्थिति में भी जिला शिक्षा पदाधिकारी अस्थायी रूप से नामांकन सुनिश्चित करेंगे.

वहीं शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित विद्यालयों में छात्रों के नामांकन को समय पर और व्यवस्थित ढंग से पूरा कराएं ताकि शैक्षणिक कार्य में किसी प्रकार की रुकावट न हो. शिक्षा विभाग की ओर से जारी किए गए इन निर्देशों के बाद अब यह माना जा रहा कि 11वीं में नामांकन की प्रक्रिया तेज हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- बिहार के स्कूलों में अब किसकी होगी MDM की जिम्मेदारी? ACS एस सिद्धार्थ ने लिया बड़ा फैसला

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
पटना में डेंगू का बढ़ा प्रकोप, 13 दिनों मे 74 मरीज पॉजिटिव
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget