एक्सप्लोरर

'विपक्ष को मोतियाबंद…', RJD प्रमुख लालू यादव के बयान पर दिलीप जायसवाल ने किया पलटवार

Bihar Politics: बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने कहा कि सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा और एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बिहार का माहौल बदल चुका है. जिन्हें दिखाई नहीं दे रहा उनकी आंखों की रोशनी कम है.

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया है. गुरुवार (13 फरवरी) को पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि लालू यादव की राजनीति बिहार में समाप्त हो चुकी है और लालू यादव के बारे में बिहार की जनता ये सोच रही है कि वे परिवार से ऊपर उठकर कुछ भी नहीं सोचते हैं. सामाजिक न्याय की बात करने वाला नेता आज परिवारिक न्याय में पड़ गया है. बिहार के मतदाता आज लालू यादव से सामाजिक न्याय की परिभाषा पूछ रहे हैं. लालू यादव पहले इस बात को बताने का काम करें.

बीजेपी नेता दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि बिहार में जब चार सीटों पर उपचुनाव हुआ था तो जिस बेलागंज सीट पर 30-35 सालों से लालू यादव की पार्टी का कब्जा था, नेता प्रतिपक्ष जब वहां गए तो उन्हें एहसास हो गया कि वहां 'M' या 'Y' किसी ने उन्हें तरजीफ नहीं दी. तब उनको (तेजस्वी यादव) अपने पिताजी को वहां भेजना पड़ा था. उसके बाद भी उनके हाथ से सारा फैक्टर निकल गया. 

'बिहार का माहौल बदल चुका है'

दिलीप जायसवाल ने कहा कि जबसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले तो वैसे लोग जिन्हें राजनीति में दिखाई नहीं देता है. अब वहीं लोग परेशान हैं. विपक्ष को मोतियाबंद का ऑपरेशन करवाने की आवश्यकता है. प्रगति यात्रा और एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद बिहार का माहौल बदल चुका है. जिनको दिखाई नहीं पड़ रहा है या तो उनकी आंख की रोशनी कम है या फिर विकसित बिहार की परिकल्पना उनकी नजर में नहीं है.

क्या बोले थे लालू यादव?

लालू प्रसाद यादव से आज (13 जनवरी) पटना में मीडिया ने बातचीत के दौरान पूछा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों का बिहार पर क्या असर पड़ेगा. इस पर उन्होंने कहा कि "इसका (बिहार विधानसभा चुनाव पर) कोई असर नहीं पड़ेगा. क्या हमारे रहते बीजेपी (बिहार में) सरकार बना लेगी? बीजेपी को लोग जान चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Nalanda News: नालंदा में 55 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP बोले- 'आगे भी जारी रहेगा अभियान'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget