एक्सप्लोरर

बिहार: BJP सांसद छेदी पासवान ने रोहतास एसपी को बताया निकम्मा, सरकार से की ससपेंड करने की मांग

सासंद छेदी पासवान ने कहा कि निकम्मा और निठल्ले एसपी के कारण ही रोहतास में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. जाहिर है कि जब पुलिस कप्तान ही निकम्मा रहेगा तो उसके निचले स्तर के अधिकारी भी निकम्मी और निठल्ली बनी रहेगी.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के कोचस में सोमवार को पेट्रोल पंप के मालिक के बेटे की हत्या मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है. मंगलवार को इस संबंध में छेदी पासवान ने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह को निकम्मा और निठल्ला बताते हुए अविलंब निलंबित करने की मांग की.

बता दें कि मंगलवार को घटना के बाद सासाराम के सांसद छेदी पासवान पीड़ित परिवार से मिलने कोचस पहुंचे, जहां उन्होंने रोहतास एसपी सत्यवीर सिंह पर जमकर हमला किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि रोहतास जिले में पहली बार इस तरह का निकम्मा एसपी आया है.

सासंद छेदी पासवान ने कहा कि निकम्मा और निठल्ले एसपी के कारण ही रोहतास में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. जाहिर है कि जब पुलिस कप्तान ही निकम्मा रहेगा तो उसके निचले स्तर के अधिकारी भी निकम्मी और निठल्ली बनी रहेगी.

उन्होंने कहा कि वह बिहार के गृह विभाग से मांग करेंगे कि जल्द से जल्द एसपी को यहां से हटाया जाए. इस दौरान उन्होंने कहा कि एसपी कभी अपने क्षेत्र का दौरा नहीं करते हैं. घटना होने पर वह थानाध्यक्ष को निलंबित कर देते हैं. ऐसे एसपी को फौरन गृह विभाग निलंबित करे. वह इसके लिए पटना जाकर गृह विभाग को पत्र लिखेंगे ताकि एसपी को रोहतास जिला से फौरन हटाया जाए.

गौरतलब है कि सोमवार को जिले के कोचस स्थित एसबीआई शाखा में पेट्रोल पंप मालिक अपने एकलौते बेटे के साथ पैसा जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान अपराधियों द्वारा पैसे लूटने के क्रम में पेट्रोल पंप मालिक के इकलौते बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

वहीं, इस घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गया था इस घटना के बाद पूरे कोचस में कोहराम मच गया था. आनन-फानन में दुकानें बंद हो गईं थीं. इधर, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस उग्र भीड़ के आगे जान बचाती नजर आई. इसके बाद मौके पर पहुंचे एसपी सत्यवीर सिंह ने कोचस थाना के थानाध्यक्ष के अलावा पेट्रोलिंग में तैनात तमाम पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, चुनावी हलफनामे में खुलासा
PK के पास करोड़ों की संपत्ति, फ्रांस से डिग्री, पत्नी भी करोड़पति, एफिडेविट में खुलासा
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
तेज प्रताप यादव की अब टीवी शो में एंट्री, पवन सिंह संग रिश्तों पर बोले- 'चंद लोग…'
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'
जन सुराज से प्रशांत किशोर तो BJP से नीरज सिन्हा ने किया नामांकन, PK बोले- 'ये मेरा…'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget