एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'परिचय पूछने पर होता है विवाद...', अब हरिभूषण ठाकुर ने भी कर दी ये बड़ी मांग

MLA Haribhushan Thakur: हरिभूषण ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से मीट प्रोडक्ट पर हलाल सर्टिफिकेट लिखा होता है. उसी तरह से कांवड़ रूट की दुकानों पर मालिक की असली पहचान होनी चाहिए.

Nameplates In Shops During Kanwar Yatra: बिहार में इन दिनों कांवड़ यात्रा पर सिसायत गर्म है. प्रेम रंजन पटेल के बाद अब बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने भी रविवार ( 21 जुलाई) को यूपी की तरह बिहार में कांवड़ यात्रा मार्गों पर पड़ने वाली दुकानों पर नेमप्लेट लगाने को कहा है. उन्होंने कहा है कि इन मार्गों पर दुकान लगाने वाले दुकानदार अपना नाम लिखें और नेमप्लेट लगाएं. योगी सरकार जैसा निर्णय बिहार सरकार ले, बिहार में भी तत्काल प्रभाव से यह कानून लागू हो.

दुकानों पर नेमप्लेट लगाने पर क्या बोले बचौल?

बचौल ने कहा कि कई बार परिचय पूछने पर विवाद हो जाता है और लड़ाई झगड़े की नौबत आ जाती है. उत्तर प्रदेश के तर्ज पर बिहार में भी व्यवस्था लागू हो जाए तो विवाद और झगड़ा नहीं होगा. कांवड़ियों को सुविधा मिलेगी. इसलिए मैं यह मांग कर रहा हूं. सभी की आस्था की कद्र होना चाहिए. 

जिस तरह से मीट की दुकानों पर और मीट प्रोडक्ट पर हलाल सर्टिफिकेट लिखा होता है. उसी तरह से कांवड़ रूट की दुकानों पर मालिक की असली पहचान लिखने में भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए. बिहार के सुल्तानगंज से लाखों कांवड़िए कांवड़ लेकर देवघर जाते हैं, क़ानून लागू होगा तो उनको सहूलियत होगी. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने जिस तरह से निर्णय लिया है उसका हम स्वागत करते हैं.

बिहार में कांवड़ यात्रा पर सियासत गर्म

उन्होंने कहा कि यूपी सरकार के फैसले का एलजेपीआर, जेडीयू और आरएलडी विरोध कर रही है तो उनका अपना अलग मन्तव्य हो सकता है, लेकिन बिहार में यह नियम लागू होना चाहिए. आपको बता दें बिहार में इस मांग को लेकर जेडीयू और बीजेपी की अगल-अलग राय है. इस पर आरजेडी नेताओं ने निशाना साधना भी शुरू कर दिया है. आरजेडी का कहना है कि इस तरह एनडीए में बिखराव होगा तो देश कैसे चलेगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: कावड़ यात्रा पर उत्तर प्रदेश के बाद अब बिहार में सियासी तकरार, जेडीयू से आरजेडी ने कर दिए बड़े सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget