एक्सप्लोरर

पटना में आज BJP की बड़ी बैठक, 2025 के चुनाव को लेकर बनेगी रणनीति? जानें दिलीप जायसवाल ने क्या कहा

Bihar BJP Meeting: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का कहना है कि अभी मंडल अध्यक्ष और फिर जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होनी है. इसी को लेकर यह बैठक हो रही है.

Bihar News: पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज बिहार बीजेपी की बैठक हो रही है. एक तरफ अगले साल (2025) बिहार में विधानसभा का चुनाव है तो दूसरी ओर पार्टी नेताओं की बैठक से कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या अभी से ही रणनीति बनने लगी है? आज (सोमवार) की इस बैठक को लेकर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सब कुछ बता दिया है कि यह मीटिंग क्यों हो रही है. उन्होंने साफ कर दिया कि इसके पीछे कोई चुनावी तैयारी या कोई रणनीति नहीं है.

15 दिसंबर तक होनी है मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

दिलीप जायसवाल ने कहा कि मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए हम लोगों का संगठन महापर्व चल रहा है. बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष तक नई नियुक्ति होनी है. बूथ अध्यक्ष की हम लोगों की लगातार नियुक्ति चल रही है. प्रखंड स्तर पर हमारे मंडल अध्यक्ष होते हैं. एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति होनी है.

दिलीप जायसवाल ने आगे कहा कि आज हम लोगों ने सभी जिलों से कोर कमेटी को बुलाया है. कोर कमेटी में हमारे सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद के साथ-साथ प्रदेश के सभी पदाधिकारी बैठते हैं. बैठक कर जो मंडल अध्यक्ष का चयन जिले से होकर आता है उसकी हम लोग समीक्षा करते हैं और फिर फाइनल प्रकाशन के लिए दे देते हैं.

चुनाव को लेकर नहीं बनेगी कोई रणनीति

इस सवाल पर कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भी इस बैठक में रणनीति बनेगी? इस पर दिलीप जायसवाल ने जवाब में कहा, "नहीं". अभी हम लोगों का है कि सभी प्रखंड में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो जाए. इसके बाद 15 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों की नियुक्ति होगी. बता दें कि दिलीप जायसवाल ने भले यह कह दिया हो कि इस बैठक में चुनाव को लेकर कोई चर्चा नहीं होगी, रणनीति नहीं बनेगी, लेकिन यह तैयारी एक तरह से 2025 की है.

यह भी पढ़ें- बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024: आज पटना पहुंच रहे देश-दुनिया के बड़े निवेशक, चिराग पासवान भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
बेगूसराय: भूमि विवाद में कई राउंड फायरिंग, 4 लोगों को गोली लगी
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
CM सम्राट और नितिन नवीन के खिलाफ पूर्व IPS की विवादित टिप्पणी, 'BJP को…'
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ
'प्रशांत किशोर Gen-Z के हीरो हैं, बिहार का चेहरा हैं' शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- PK को जिताओ

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget