एक्सप्लोरर

'बीजेपी हथियार के नाम पर...', राज्यपाल के बयान का BJP ने किया समर्थन तो बोली RJD, JDU ने दे दी नसीहत

Bihar Governor Statement: राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बयान का बीजेपी ने समर्थन किया है. इस पर आरजेडी और जेडीयू नेताओं ने बीजेपी को नसीहत दी है.

Bihar Leaders Reaction: बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने शनिवार को स्वतंत्रता की लड़ाई पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अंग्रेज सत्याग्रह की वजह से नहीं बल्कि हथियार देखकर भागे थे. ये बयान उन्होंने गोवा में पूर्व सांसदों और भारत की आजादी को लकेर ब्रिटिश पार्लियामेंट में हुई चर्चा का उल्लेख करते हुए दिया है. उन्होंने कहा कि देश का स्वतंत्रता आंदोलन किसी एक भाग में नहीं था. ये पूरे देश का स्वतंत्रता आंदोलन था. जब कई लोगों ने हथियार हाथ में उठाए तब जाकर ब्रिटिश को सोचना पड़ा कि यहां रहना है कि नहीं. राज्यपाल के इस बयान पर बिहार के नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

राज्यपाल के बयान का बीजेपी ने किया समर्थन 

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के बयान का जहां बीजेपी ने समर्थन किया है, वहीं आरजेडी और जेडीयू नेताओं ने इसे गलत बताया है. बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि राज्यपाल ने कुछ भी गलत नहीं बोला. सौ फीसदी सही बात राज्यपाल ने कही है. इस पर जेडीयू जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि हजारों लोगों ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों की आहुति दी. जंग लड़ी. सबने देखा कि किस तरह महात्मा गांधी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया. कई बड़े आंदोलन हुए उसके बाद अंग्रेज देश छोड़ने पर मजबूर हो गए. 'दे दी हमें आजादी बिना खड्क बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल'. हम सभी महात्माओं को सादर नमन करते हैं. सभी से आग्रह है इसको राजनैतिक मुद्दा ना बनाएं. 

आरजेडी प्रवक्ता ने बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि महामहिम राज्यपाल ने किस संदर्भ में बयान दिया? उनके कहने का तात्पर्य क्या है? यह मुझे नहीं पता लेकिन बीजेपी हथियार के नाम पर बहुत खुश हो जाती है. तेजस्वी ने बीजेपी को आईना दिखाया. कलम बांटने की बात करते हैं. बीजेपी तो तलवार बांटने का काम करती है. राज्यपाल के कहने का मतलब कुछ और रहा होगा. बीजेपी उसका कुछ और अर्थ निकाल रही है. मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि यह गांधी का देश है. यह देश भाईचारा शांति सद्भाव अमन चाहता है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'सत्याग्रह की वजह से नहीं, हथियार देखकर भागे थे अंग्रेज', स्वतंत्रता की लड़ाई पर बिहार के राज्यपाल का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपौल: प्रेम के नाम पर मौत की साजिश! कोसी नदी में धकेली गई नवविवाहिता, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई जान
प्रेम के नाम पर मौत की साजिश! कोसी नदी में धकेली गई नवविवाहिता, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई जान
Bihar News: बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
बिहार विधान परिषद में गूंजा शिक्षक प्रोन्नति का मुद्दा, बीजेपी एमएलसी ने उठाया यह सवाल
Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'NEET को ही पूरी तरह खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच विजय थलापति की बड़ी मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
'NEET को ही खत्म कर दो', CJP प्रदर्शन के बीच CM विजय की मांग, राहुल गांधी के प्रोटेस्ट पर क्या कहा?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
घर में इस तरीके से उगाएं मीठा नीम, बाजार जाने का झंझट हो जाएगा खत्म
Embed widget