एक्सप्लोरर

Bihar Crime: BJP विधायक बोले- यूपी की तर्ज पर पलटाएंगे गाड़ी, JDU MLA ने भी कहा- सीधा मारेंगे गोली

Bihar Crime News: बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा है कि अब बिहार से अपराध खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गाड़ी पलटाएंगे.जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज ने कहा है कि अब अपराधियों को सीधा गोली मारेंगे. हम देर नहीं करते.

पटना: बिहार में एक के बाद एक अपराध की घटनाओं ने बीजेपी-जेडीयू गठबंधन सरकार पर सवाल खड़े होने लगे हैं. तेजी से बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने में नीतीश सरकार नाकाम साबित हो रही है. अब बिहार के मंत्री कह रहे हैं कि क्राइम है, लेकिन लालू सरकार के कार्यकाल से कम हैं. बढ़ते अपराध को लेकर बीजेपी और जेडीयू विधायक ने विवादित बयान दिए हैं.

क्या बयानबाजी की गई?

  • बीजेपी विधायक पवन जायसवाल ने कहा है कि अब बिहार से अपराध खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश की तर्ज पर गाड़ी पलटाएंगे.
  • जेडीयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज ने कहा है कि अब अपराधियों को सीधा गोली मारेंगे. हम देर नहीं करते.

आखिर विधायकों को इस तरह के बयान क्यों देने पड़ रहे हैं?

  • चार मार्च को बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग कर एक शख्स की हत्या कर दी. वहीं एक घायल है.
  • 4 मार्च को ही दरभंगा जिले में अपराधियों को पकड़ने गयी पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया. हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.
  • 4 मार्च को बिहार के छपरा जिले में छापेमारी करने पहुंचे पुलिसवालों पर बालू कारोबारियों ने हमला कर दिया, पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए गोली चलानी पड़ी, जिसमें बालू खनन के काम में लगे एक कर्मचारी की मौत हो गई.
  • 4 मार्च को ही बिहार के लखीसराय में चंदन कुमार नाम के सिपाही की हत्या कर दी गई, हत्या के पीछे माफिया का हाथ माना जा रहा है.
  • 4 मार्च को बेगूसराय में अपराधियों दिनदहाड़े बैंक लूट लिया, पांच लुटेरे बैंक लूटकर फरार हो गए.
  • 3 मार्च को भोजपुर जिले में धरहरा पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने दो बहनों को गोली मार दी, दोनों की हालत गंभीर है.
  • 28 फरवरी को रोहतास जिले में कांग्रेस विधायक संतोष मिश्रा के भतीजे की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई.

ताबड़तोड़ घटनाओं से थर्राया बिहार

ताबड़तोड़ घटनाओं से बिहार थर्रा गया है. ऐसे में सुशासन का दावा करने वाले नीतीश कुमार पर सवाल उठने तय हैं और इससे पहले ही सत्ता पक्ष के विधायक गोली मारने और गाड़ी पलटाने की बातें करने लगे हैं.

यूपी की कौनसी घटना का जिक्र कर रहे थे बीजेपी विधायक

बीजेपी विधायक यूपी की जिस घटना की बात कर रहे हैं वो पिछले साल जुलाई का विकास दुबे एनकाउंटर केस है. कानपुर देहात के बिकरू गांव में पुलिसवालों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे एमपी से कानपुर लाते वक्त एनकाउंटर में मारा गया था. पुलिस के मुताबिक, जिस गाड़ी से उसे लाया जा रहा था वो रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई थी, जिसके बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और रोकने पर पुलिस पर ही हमला किया. जिसके बाद एनकाउंटर में मारा गया था.

यह भी पढ़ें-

Bengal Elections: पहले चरण से एक दिन पहले बांग्लादेश जाएंगे पीएम मोदी, जानें क्या है चुनाव कनेक्शन

बंगाल में टॉलीवुड सितारों पर दांव, आखिर चुनाव में बंगाली फिल्म इंडस्ट्री इतनी ज्यादा चर्चा में क्यों?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget