एक्सप्लोरर

Bihar Politics: आनंद मोहन की रिहाई पर बिहार BJP का आया 'क्लियर कट' स्टेटमेंट, सम्राट चौधरी ने बता दिया 'टारगेट'

Anand Mohan Singh News: सम्राट चौधरी ने मीडिया को बयान दिया है. नीतीश सरकार को फेल बताते हुए कहा कि 27 लोगों की रिहाई में इसी से समझ लिया जाए कि मरे हुए व्यक्ति को भी छोड़ दिया जा रहा है.

पटना: पूर्व सांसद आनंद मोहन (Anand Mohan) की रिहाई पर सियासत तेज है. रिहाई को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं. इस बीच बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) ने गुरुवार (27 अप्रैल) को मीडिया से बातचीत में बड़ा बयान दिया है. बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी का क्लियर कट स्टैंड है. 

लालू प्रसाद यादव पर सम्राट का हमला

सम्राट चौधरी ने कहा कि कोई अपराधी हो, आतंकवादी हो या फिर उग्रवादी हो हम किसी भी हालत में समझौता नहीं कर सकते. आनंद मोहन की रिहाई को लेकर किए गए सवाल के जवाब में सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने फंसाया, एफआईआर फाड़ कर फिर आनंद मोहन पर एफआईआर करवाई. ऐसे में लालू यादव से पूछें कि आनंद मोहन को फंसाने का काम क्यों किया?

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की अजीबो-गरीब सरकार है. बिहार में 2005 के पहले शराब की एक हजार भी दुकान नहीं थी. नीतीश कुमार ने 2010 आते-आते दस हजार शराब की दुकान खुलवाई. 2016 में नीतीश कुमार ने कहा कि शराबबंदी करेंगे. तो नीतीश कुमार का नाटक रहता है. फंसाते वही हैं, बचाते वही हैं.

नीतीश सरकार को फेल बताते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि 27 लोगों की रिहाई में इसी से समझ लिया जाए कि मरे हुए व्यक्ति को छोड़ा जा रहा है. इससे बड़ा फेल्योर क्या हो सकता है. नीतीश कुमार को मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री बताते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि पता ही नहीं रहता है कि वह किस फाइल पर साइन कर रहे हैं. जब उनको पता ही नहीं तो हम करें क्या. बिहार की जनता को तय करना है इस बार कि मेमोरी लॉस मुख्यमंत्री चाहिए या बीजेपी की डबल इंजन की सरकार चाहिए.

लालू यादव को बताया 'डायरेक्टर'

लालू यादव शुक्रवार (28 अप्रैल) को बिहार आ रहे हैं. इस पर सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए आरजेडी सुप्रीमो को 'डायरेक्टर' कह दिया. सम्राट चौधरी ने कहा कि डायरेक्टर बाहर थे और यहां डमी एक्टर लोग काम कर रहे थे. नीतीश कुमार के सुपर पावर लालू यादव आ ही जाएंगे बिहार में तो क्या हो जाएगा. 

यह भी पढ़ें- Anand Mohan Row: सूर्योदय के पहले जेल से आनंद मोहन की रिहाई गलत? पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बक्सर दुष्कर्म कांड: SIT की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार
बक्सर दुष्कर्म कांड: SIT की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार
'प्रधानमंत्री जेन-जी से संवाद कर रहे लेकिन…', इमारत ढहने पर RJD
'प्रधानमंत्री जेन-जी से संवाद कर रहे लेकिन…', इमारत ढहने पर RJD
बिहार बाढ़: सम्राट सरकार के दावे फेल! जन सुराज ने उठाए सवाल
बिहार बाढ़: सम्राट सरकार के दावे फेल! जन सुराज ने उठाए सवाल

वीडियोज

Riteish Deshmukh और Genelia का Exclusive Interview, Raja Shivaji और 25 साल के सफर पर बात
Shah Rukh Khan ने Underworld के आगे झुकने से किया इनकार? Sanjay Gupta ने सुनाया 90s का किस्सा
Aamrapali Dubey का Bigg Boss 20 में Game Plan, Fights, Salman Khan और Competition पर खुलासा
Bigg Boss 20 Grand Premiere: 16 Contestants की Entry, Salman Khan के साथ शुरू हुआ नया Season
Bigg Boss 20: 17 Contestants की पूरी लिस्ट, Mahhi Vij, Isha Rikhi, Gullu समेत ये नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक
मुंबई में PM मोदी के कार्यक्रम स्थल से पुलिस ने 2 को दबोचा, मिली बंदूक
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
भारत 6G वाले ग्रुप में शामिल! अमेरिका समेत 24 देशों के साथ करेगा काम
यूपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
यूपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा
ICC की ताजा रैंकिंग जारी, दीप्ति शर्मा ने लगाई छलांग, पाकिस्तानी गेंदबाज को पछाड़ा
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
'शुगर डैडी को मार दूंगा', पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखने वाले पति की खौफनाक धमकी
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरीका
गमले में कैसे उगाएं अजवाइन का पौधा, जानें किचन गार्डनिंग का तरीका
Embed widget