एक्सप्लोरर

Saran violence: सारण हिंसा मामले में SP पर गिरी गाज, तत्काल प्रभाव से हटाए गए गौरव मंगला

Saran violence Case: सारण हिंसा मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है, इस मामले में एसपी गौरव मंगला के खिलाफ एक्शन लिया गया है. उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया.

Saran violence Case: छपरा के एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया. ये कार्रवाई उन पर सारण हिंसा मामले में हुई है. चुनाव आयोग के निर्देश पर रविवार (26 मई) को ये एक्शन लिया गया है. राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिया है. छपरा में हुए बवाल के बाद यह कदम उठाया गया है. जानकारी के मुताबिक  मुजफ्फरपुर के रेल एसपी कुमार आशीष को छपरा का नया एसपी बनाया गया है. 

चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला

बिहार के सारण में चुनाव के दिन हुए हिंसक झड़प और उसके एक दिन बाद हुई घटना को देखते हुए चुनाव आयोग ने ये बड़ी कार्रवाई की है. छपरा के एसपी गौरव मंगला को तत्कालीन प्रभाव से हटाया गया. आरोप है कि सारण लोकसभा क्षेत्र में 20 मई को वोटिंग के दौरान आरजेडी प्रत्याशी डॉ रोहिणी आचार्य  मतदान केन्द्र पर गई थीं, जिसके बाद विवाद बढ़ा था. फिर दूसरे दिन 21 मई को दो पक्षों के बीच गोलीबारी की घटना हुई.

घटना में आरजेडी के एक समर्थक की जान गई थी. दो लोग घायल हुए थे. गोलीबारी में इस्तेमाल की गई बंदूक को पुलिस ने बरामद कर लिया था. चुनाव के समय जिले की कानून व्यवस्था का पूरा दारोमदार एसपी पर ही होता है. हिंसा भड़कने और उसे समय पर कंट्रोल ना करने के कारण ही एसपी के खिलाफ ये कदम चुनाव आयोग ने उठाया है. इस घटना के बाद राजनीतिक माहौल काफी गर्म है. 

बीजेपी ने लगाए आरजेडी पर गड़बड़ी के आरोप

बीजेपी ने रोहिणी आचार्य पर अपने समर्थकों के साथ मिलकर बूथ लूटने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. चुनाव आयोग में भी इसकी शिकायत की गई थी. बीजेपी का आरोप था कि आरजेडी के गुंडों ने ये सब किया है. मारपीट भी की गई थी. जिसके बाद बीजेपी और आरजेडी के समर्थक आपस में भिड़ गए थे. हिंसा में गलत अफवाह से बचने के लिए इंटरनेट सेवा भी चार दिनों तक बंद रखी गई. 

ये भी पढ़ेंः Elections 2024: 'हम चाहते हैं एक बार फिर नरेंद्र मोदी जी मुख्यमंत्री बनेंं',चुनावी सभा में ये क्या बोल गए सीएम नीतीश कुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget