एक्सप्लोरर

Sand Mining: भोजपुर में चार महीने तक बालू खनन का काम बंद, डीएम राज कुमार ने बताया क्या है नियम?

DM Raj Kumar: घाट संचालकों की ओर से व्यापक मात्रा में बालू का भंडारण किया जा रहा है, ताकि बालू खनन बंद रहने की अवधि में जिले में बालू की किल्लत न हो.

Bhojpur Sand Mining: भोजपुर में शनिवार (15 जून) की रात से जिले में अगले चार महीने तक बालू घाटों पर बालू खनन का काम बंद कर दिया जाएगा. इससे जिले सहित पूरे बिहार में बालू की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है. दरअसल नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के नियमानुसार बरसात के पहले खनन का काम बंद कर दिया जाता है. एनजीटी ने मानसून को देखते हुए यह निर्णय लिया है ताकि पर्यावरण का कोई नुकसान नहीं हो सके.

बरसात के मौसम में हर साल बंद होता है खनन

भोजपुर डीएम राज कुमार ने बताया कि एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ) के नियमानुसार बरसात के मौसम में हर साल सोन नदी से बालू का खनन बंद किया जाता है. 15 जून की रात से बंद हुआ बालू खनन का कार्य 15 अक्टूबर को शुरू होगा. इस बीच जिले में बालू की किल्लत न हो, इसके लिए बालू घाट संचालकों की ओर से पर्याप्त मात्रा में बालू का स्टॉक किया जा रहा है.

घाट संचालकों की ओर से व्यापक मात्रा में बालू का भंडारण किया जा रहा है, ताकि बालू खनन बंद रहने की अवधि में जिले में बालू की किल्लत न हो. हालांकि, भंडारण किया गया अधिकतर बालू अन्य राज्यों में निर्यात किया जाता है. ऐसे में लोगों को मकान निर्माण के लिए लोगों को महंगा और मनमानी दर पर खरीदना पड़ता है. हालांकि, खनन विभाग की ओर से भंडारण किये गये बालू की बिक्री दर निर्धारित की जाती है.

बरसात में मनमानी कीमत पर की जाती है बिक्री 

ऐसा देखा जाता रहा है कि निर्धारित दर पर स्टॉक के बालू की बिक्री नहीं की जाती है और मनमानी कीमत पर बिक्री कर मुनाफा कमाया जाता है. राज्य के खान निदेशक मोहम्मद नैय्यर इकबाल ने इसका आदेश जारी करते हुए सभी जिलों के डीएम और एसपी को पत्र भेज दिया है. नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेश पर फैसला लिया गया है कि राज्य के किसी भी बालू घाट से अगले 4 महीनों तक बालू का उठाव नहीं होगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सोई अवस्था में सीलिंग फैन टूटकर गिरने से मां की मौत, बगल में लेटी तीन माह की बच्ची रोई तो कमरे में पहुंचा पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'लोकतंत्र कभी खत्म नहीं हो सकता', दिल्ली में प्रदर्शन के बीच बोले चिराग पासवान
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
'राहुल गांधी 5 साल तक सत्ता का सपना न देखें', INDIA गठबंधन पर बोले मंत्री रामकृपाल यादव
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget