एक्सप्लोरर

Bihar Bridge Collapse: 'CBI वाले इंजीनियर थोड़े हैं...', पुल ध्वस्त होने पर BJP ने की जांच की मांग तो बोले तेजस्वी यादव

Tejashwi Yadav News: तेजस्वी यादव ने कहा कि जब पहली बार पुल टूटा था तो सबसे पहले उन्होंने ही मामले को उठाया था. गुणवत्ता को लेकर पहले से ही संदेह था.

पटना: भागलपुर में पुल ध्वस्त होने के मामले को लेकर बीजेपी द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर उप मुख्यमंत्री सह पथ निर्माण मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार (6 जून) को करारा जवाब दिया. कहा कि कौन क्या बोलता है उससे कोई मतलब नहीं है. हम लोग अपना काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो पुल ध्वस्त हुआ है उसकी जांच हम लोग करवा रहे हैं. इसमें आईआईटी रुड़की ने पहले भी जांच रिपोर्ट दी थी. इस बार भी जांच के लिए उन्हें सौंपा गया है. इसमें इंजीनियर लोग जांच करेंगे. सीबीआई इंजीनियर तो नहीं है कि उन्हें सौंपा जाए.

जांच में फॉल्ट आने के बाद भी काम शुरू हो जाने की बात पर तेजस्वी यादव ने कहा कि नवंबर और दिसंबर में इसकी समीक्षा हुई थी. उस समय पिलर नंबर पांच में फॉल्ट की बात आई थी. उसी वक्त हमने कहा था कि पिलर नंबर पांच को तोड़ा जाएगा और आईआईटी रुड़की को उसी वक्त यह सब कुछ दे दिया गया था. उसमें जो निर्देश दिया गया था उसी के आधार पर हम लोगों ने काम शुरू करवाया था.

'गुणवत्ता को लेकर पहले से ही संदेह था'

तेजस्वी यादव ने कहा कि जब पहली बार पुल टूटा था तो सबसे पहले हमने उस मामले को उठाया था. इसके बाद उस वक्त के पथ निर्माण मंत्री नितिन नबीन ने जांच का आदेश दिया था. जांच रिपोर्ट भी आई. पुल की गुणवत्ता को लेकर पहले से ही मुझे संदेह था. हमने जांच के लिए आदेश दिया है. आईआईटी रुड़की की रिपोर्ट आने के बाद नए सिरे से पुल का निर्माण कराया जाएगा.

दोषियों पर होगी कार्रवाई: तेजस्वी यादव

डिप्टी सीएम ने कहा कि लगभग 50  सेगमेंट बने हुए हैं उसे भी तोड़ा जाएगा. जो भी इस मामले में दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी. यह सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2014 में ही शिलान्यास किया था. हम लोग भी लगे हुए हैं कि पुल का निर्माण जल्द से जल्द हो. खर्च के बारे में तेजस्वी ने कहा कि जो एग्रीमेंट है उसके अनुसार एजेंसी से जो भी गलतियां हुई हैं उसके अनुसार इसकी राशि वसूली जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bhagalpur Bridge Collapse: अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढहने के मामले पटना हाईकोर्ट में याचिका, स्वतंत्र जांच की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल
छोटू सिंह के समर्थन में निशांत कुमार के सामने नारेबाजी, JDU कार्यालय के बाहर खूब हुआ बवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget