एक्सप्लोरर

प्रशांत किशोर के ट्रेनिंग सेंटर में प्रशिक्षण लेने आया युवक गंगा में डूबा, दोस्तों ने क्या कहा?

Prashant Kishor: घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय से काफी संख्या में परिजन पहुंच गए. उसके बाद ये लोग प्रशांत किशोर से मिलने के लिए गए. युवक दिन पहले ही कैंप में प्रशिक्षण लेने के लिए आया था.

Prashant Kishor Training Center: पटना में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज के सत्याग्रह कैंप में प्रशिक्षण लेने आया एक युवक बुधवार को गंगा नदी के तेज लहरों में बह गया. सूचना मिलने के बाद पाटलिपुत्र थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम ने शव को तलाश किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव को नहीं निकाला जा सका है.

 परिजनों को मिलने के लिए प्रशांत किशोर ने बुलाया

जब जन सुराज के कैंप में इसकी सूचना मिली तो पहले वे लोग कतराते रहे और कहा कि डूबने वाला युवक हमारी पार्टी में नहीं था, लेकिन मामला जब तूल पड़ा तो परिजनों को मिलने के लिए प्रशांत किशोर ने बुलाया. बताया जाता है कि जन सूरज पार्टी के जरिए एलसीटी घाट के किनारे बने सत्याग्रह  कैंप में डिजिटल ट्रेनिंग सेंटर खोला गया है, जहां मुफ्त में बच्चों को कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें बिहार के कई जिलों से युवक आकर प्रशिक्षण ले रहे हैं.

इसी में बेगूसराय से भी कई बच्चे आए हुए हैं. इनमें से जिले के भावानंद पुर गांव के रहने वाले एक साथ तीनों दोस्त गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे. जहां एक 18 वर्षीय अभीराज कुमार की गंगा की तेज लहरों में बह गया. उसके साथ दो दोस्त जो प्रत्यक्षदर्शी थे उनमें एक दिलखुश कुमार ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग का 7 बजे से क्लास शुरू होता है. सुबह हम लोग 6 बजे उठे और बाथरूम में गए तो कैंप में पानी की बड़ी समस्या थी, जीसके वजह से हम लोग पास के गंगा नदी के किनारे चले आए.

वहां पर काफी लोग स्नान कर रहे थे तो हम लोगों ने सोचा कि यहीं पर  शौच के साथ-साथ स्नान भी कर लेंगे. फिर स्नान करने के लिए हम तीनों दोस्त गंगा नदी में गए. अभिराज कमर भर पानी में गया तो उसका पैर बालू में धसने लगा. वहीं दूसरे प्रत्याशी शुभम कुमार ने बताया कि हम और अभिराज दोनों हाथ पकड़ कर स्नान कर रहे थे, लेकिन उसका पैर जब धसने लगा तो वह आगे बढ़ने लगा तो मैं भी उसका हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास किया लेकिन मैं भी बढ़ते चला गया. जब मेरी गर्दन तक पानी गया तो मेरा हाथ उससे छूट गया और मैं भी फिर डूबने लगा तो स्थानीय लोगों ने मुझे गमछा के सहारे बचा लिया, लेकिन अभीराज गंगा की लहरों में बह गया.

बेगूसराय से काफी संख्या में परिजन पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय से काफी संख्या में परिजन भी पहुंच गए. उनमें अभिराज का चचेरा भाई मनीष कुमार ने बताया कि हम लोग आए तो सबसे पहले जन सुराज के कैंप में गए तो उन्होंने कहा कि वह लड़का मेरे पार्टी का नहीं था, उसका जनसुराज से कोई मतलब नहीं था. फिर हम लोग काफी बोले तो अब जाकर हम लोग प्रशांत किशोर से मिलने के लिए जा रहे हैं. गंगा में डूबे अभिराज सहित तीनों दोस्त चार दिन पहले ही कैंप में प्रशिक्षण लेने के लिए आए थे.

ये भी पढ़ें: बिहार के 4 जिलों में वज्रपात से 13 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget