एक्सप्लोरर

Bihar Bandh: इंडिया गठबंधन मार्च, राहुल-तेजस्वी के साथ वैन पर चढ़ने से पप्पू यादव और कन्हैया कुमार को रोका

Pappu Yadav: पटना में पप्पू यादव को वैन पर चढ़ने से रोक दिया गया. कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को भी चढ़ने नही दिया गया. पप्पू यादव को वैन पर चढ़ते वक्त रोकते हुए तस्वीर सामने आई है.

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना चुनाव आयोग कार्यालय तक महागठबंधन के मार्च का नेतृत्व किया. इस दौरान राहुल के साथ राजद नेता तेजस्वी यादव, कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और अन्य विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद थे. इसी बीच इंडिया गठबंधन के मार्च के दौरान बुधवार को राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और कुछ नेता एक ओपन वैन पर सवार हुए. इसी दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने भी वैन पर चढ़ने की पूरी कोशिश की, लेकिन पप्पू यादव को वैन पर चढ़ने से रोक दिया गया.

गार्ड ने पप्पू यादव को ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया

सिर्फ पप्पू यादव ही नहीं बल्कि कन्हैया कुमार को भी ट्रक पर चढ़ने नहीं दिया गया. इसके बाद पप्पू यादव वहां से निकल गए. पप्पू यादव को वैन पर चढ़ते वक्त रोकते हुए तस्वीर सामने आई है, जिसमें उनके कई समर्थक गाड़ी पर चढ़ते दिखाई दे रहे हैं. वहां मौजूद सुरक्षा गार्ड लोगों को गाड़ी पर चढ़ने भी दे रहे हैं, लेकिन जैसे ही पप्पू यादव ने गाड़ी पर चढ़ने की कोशिश की, गार्ड ने उन्हें रोक दिया. एक गार्ड पप्पू यादव को चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन दूसरे गार्ड ने उन्हें गाड़ी पर चढ़ने नहीं दिया. इस दौरान वह गिरने से भी बाल-बाल बचे.

राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित

बता दें कि पटना के आयकर गोलंबर से शुरू हुए विरोध मार्च के दौरान राहुल अन्य नेताओं के साथ एक गाड़ी में सवार हुए. बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के विरोध में महागठबंधन ने बुधवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है. विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं के सड़कों पर उतरने से राज्य के कई हिस्सों में रेल और सड़क यातायात बाधित हुआ. पूर्णिया से निर्दलीय सदस्य राजेश रंजन उर्फ ​​पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ 'सचिवालय हॉल्ट' रेलवे स्टेशन पहुँचे और रेल यातायात बाधित करने की कोशिश की.

ये भी पढें: Bihar Bandh: BJP ने राहुल गांधी के बिहार दौरे को बताया ‘पिकनिक’, कांग्रेस का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget