एक्सप्लोरर

बिहार: कोविड सेंटर से बी-टाइप सिलेंडर और ऑक्सीजन फ्लोमीटर गायब, DS ने थाने को दिया आवेदन

डीएस ने बताया कि सिलेंडर का उपयोग अस्पताल में अनुबंध अंतर्गत संचालित एम्बुलेंस में भी किया जाता है. वहीं, कोविड सेंटर में मरीज और उनके परिजन, सफाईकर्मी, अस्पताल के कर्मी का ही प्रवेश मान्य है. ऐसे में मामले की जांच की जाए और आरोपी पर कार्रवाई की जाए.

समस्तीपुर: बिहार के समस्तीपुर जिला के दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल परिसर स्थित कोविड सेंटर से 11 बी-टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर और 41 ऑक्सीजन फ्लोमिटर के गायब होने का मामला सामने आया है. इस मामले में सोमवार को डीएस डॉ. आरके सिंह ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उन्होंने बताया कि बीते 18 मई को ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और ऑक्सीजन फ्लोमिटर के स्टॉक की जांच अस्पताल प्रबंधक पूर्णेन्दु कुमार द्वारा की गई थी.

जांच के दौरान सामने आया मामला

जांच के बाद अस्पताल प्रबंधक की ओर से लिखित रूप से सूचित किया गया कि डीसीएचसी में 50 बी-टाइप ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और 50 ऑक्सीजन फ्लोमिटर की जगह मात्र 39 ऑक्सीजन गैस सिलेंडर और 9 ऑक्सीजन फ्लोमिटर ही हैं. बाकी सिलेंडर और फ्लोमिटर की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया.

उन्होंने अपने आवेदन में यह भी बताया है कि खाली ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की रिफिलिंग का कार्य  गिन्नी ऑक्सीजन द्वारा किया जाता है. उनके द्वारा प्रतिदिन खाली ऑक्सीजन गैस सिलेंडर को अपने वाहन से चंदुका एयर गैसेस समस्तीपुर ले जाकर रिफलिंग कराकर वापस लाया जाता है. इसके अलावा गिन्नी ऑक्सीजन द्वारा खाली गैस सिलेंडर देकर भरा ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भंडारी एयर गैसेस समस्तीपुर से भी लेकर अस्पताल को आपूर्ति किया जाता है.

एसडीपीओ ने दोषियों पर कार्रवाई की कही बात 

डीएस ने बताया कि सिलेंडर का उपयोग अस्पताल में अनुबंध अंतर्गत संचालित एम्बुलेंस में भी किया जाता है. वहीं, कोविड सेंटर में मरीज और उनके परिजन, सफाईकर्मी, अस्पताल के कर्मी का ही प्रवेश मान्य है. ऐसे में मामले की जांच की जाए और आरोपी पर कार्रवाई की जाए. इस संबंध में एसडीपीओ दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

रेफरल अस्पताल बना 'भूत बंगला', पूर्व मुख्यमंत्री ने सालों पहले किया था उद्घाटन, अब हर तरफ फैला है कबाड़

बिहार: चौथी शादी रोकवाने गई पुलिस पर दूल्हे के परिजनों ने किया हमला, तीन जवान घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget