एक्सप्लोरर

Aurangabad: साइड कर लीजिए गाड़ी... इतना सुनते ही सिरफिरे ने मारी गोली, भीड़ ने भी 3 युवकों की कर दी हत्या

Aurangabad News: एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि कार में सवार तीन लोगों की मौत हुई है. सदर एसडीपीओ घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. मामला नबीनगर थाना क्षेत्र का है.

औरंगाबाद: नबीनगर थाना क्षेत्र के तेतरिया मोड़ पर दुकान के आगे कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में उसमें सवार युवक ने एक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना में शख्स की गोली लगने से मौत हो गई. सोमवार (15 जनवरी) को हुई इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. गुस्साए लोगों ने कार में सवार युवकों को पकड़ लिया और पीटने लगे. इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. अन्य का इलाज चल रहा है.

क्या है मामला?

मृतक की पहचान महुअरी गांव निवासी रामशरण चौहान के रूप में की गई है. बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र 60 से 65 साल के बीच होगी. इस मामले में स्थानीय एक व्यक्ति विनोद चौहान ने बताया कि हमलोग अपने गांव में घर पर थे. सूचना मिली तो दौड़कर पहुंचे. जो आसपास के लोग थे उन्होंने बताया कि एक ट्रक आया और खड़ा था. इन सभी चार युवकों ने कार खड़ी कर दी थी. मुकेश चौहान नाम का आदमी कहने गया कि गाड़ी साइड कर लीजिए. कहते-कहते इन लोगों ने रिवॉल्वर निकाल लिया और गोली चला दी. गोली चलते ही मुकेश ने सिर घुमा लिया. गोली जाकर दुकान में बैठे रामशरण चौहान को लग गई.

इस गोलीबारी की घटना के बाद आसपास के लोग आक्रोशित हो उठे और कार सवार युवकों की पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. स्थानीय लोगों की पिटाई से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई. तीसरे की अस्पताल में मौत हुई है. इनमें से किसी की पहचान नहीं हो पाई है.

एसपी ने की घटना की पुष्टि

इस पूरे मामले में एसपी स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बताया कि एक दुकान के आगे कार को खड़ी करने को लेकर दुकानदार और गाड़ी में सवार लोगों के बीच बहस हुई. इस दौरान कार में बैठे एक व्यक्ति ने अपनी पिस्टल से दुकानदार के ऊपर गोली चला दी. गोली दुकानदार के बगल में बैठे एक स्थानीय को लगी. इलाज के लिए ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने कार में बैठे पांच लोगों की पिटाई की गई है. इसमें से तीन की मौत हो गई है. दो का इलाज चल रहा है. हायर सेंटर भेजा गया है. दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज की गई है. दोषियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है.

घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ मो. अमानुल्लाह खान मौके पर कैंप कर रहे हैं. मामले को शांत कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं. इस मामले में पुलिस पूरी घटना की जानकारी एकत्रित कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल पर एफएसएल की टीम भी पहुंची हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Mob Lynching: जान के बदले जान! सासाराम में महिला की पीट-पीटकर हत्या, घर में आग लगाई, जानें मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बिहार: 30 फीट के गहरे बोरवोल में गिरा पीयूष, 7 घंटे बाद NDRF-SDRF ने जिंदा बचाया
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget