एक्सप्लोरर

Bihar Assembly Winter Session: बिहार में शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन, विपक्ष इन मुद्दों पर करेगा जमकर बवाल

Patna News: सोमवार को बिहार विधान मंडल शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन है. बीते मंगलवार को सत्र की शुरुआत हुई थी. इसमें जहरीली शराब से हुई मौतों पर विपक्ष ने बिहार सरकार का जमकर घेराव किया है.

पटना: बिहार में शीतकालीन सत्र की शुरुआत बीते मंगलवार को हुई थी. आज सोमवार को सत्र का पांचवां और आखिरी दिन है. सत्र के दौरान सदन के अंदर और बाहर भी हंगामा देखने को मिला. विपक्ष ने बिहार के छपरा में कथित तौर पर जहरीली शराब से हुई 80 से ज्यादा मौतों को लेकर बिहार सरकार को घेरा और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग की. सोमवार को भी इसी मुद्दे पर हंगामा रहेगा. देखा जाए तो सोमवार को सत्र का आखिरी दिन है तो विपक्ष बवाल करेगा और सरकार से जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत पर मुआवजा देने की मांग करेगा.

विपक्ष करेगा मुआवजे की मांग

बिहार के छपरा, सीवान और बेगूसराय में सैकड़ों लोगों की मौतें हुई हैं. ऐसा विपक्ष का दावा है. बीजेपी के नेता बार बार 100 मौतों की बात करते हुए बिहार सरकार को घेर रहे हैं. मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं. सदन में बीते चार दिन भी इसे लेकर ही हंगामा हुआ था जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का रौद्र रूप देखने को मिला था. हालांकि उन्होंने मुआवजा देने से साफ इनकार कर दिया है. बीजेपी फिर भी उसी मुद्दे पर अड़ी है. इसके अलावा बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर भी सरकार को जमकर घेरा गया है. अन्य विभागों के मुद्दों को लेकर भी सदन में बहस हुई है. सोमवार का सत्र का आखिरी दिन महत्वपूर्ण रहेगा. बीजेपी सरकार को घेरने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेगी और सदन के बाहर भी प्रदर्शन करेगी.

सत्र का आखिरी दिन

बता दें कि सोमवार को विधानसभा में सबसे पहले अल्प सूचित तारांकित प्रश्न होंगे और उसके उत्तर लिए जाएंगे. इसके बाद ध्यानाकर्षण में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, शिक्षा विभाग, विज्ञान और प्रावैधिकी विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग को लेकर चार सूचनाएं हैं जिसको विधानसभा में पूछा जाएगा. इसके बाद अगर कोई विधान सभा की समितियों का प्रतिवेदन होगा तो वह रखा जाएगा, याचिकाओं का उपस्थापन होगा. ब्रेक के बाद सार्वजनिक हित के विषय पर संकल्प लिए जाएंगे और अंत में विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी का समापन भाषण होगा. हालांकि कभी कभी सदन के अंदर भी माहौल गर्मा जाता है. तेजस्वी ने तो बीजेपी पर आरोप लगाए थे कि वह सदन नहीं चलने दे रही थी जिसके कारण ये सारी नौटंकी कर रही थी. हालांकि जहरीली शराब से हुई मौतों का मुद्दा लंबा चलेगा. विपक्ष लगातार सरकार को इस मुद्दे पर घेरता रहेगा.

यह भी पढ़ें- Motihari News: '50 रुपये की दारू पी है... बस से उतरा तो', नशा में चूर होकर सड़क पर मदहोश हुआ शख्स, VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget