एक्सप्लोरर

बिहारः अगस्त के अंत तक होगा BJP-JDU में सीटों को लेकर फैसला, पटना में होगी नड्डा और नीतीश की बैठक

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 अगस्त को पटना के किसी बूथ से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान नड्डा और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा.

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव लेकर अभी तक तारीखों का एलान नहीं हुआ है, लेकिन उससे पहले ही राजनीतिक दल अपने गठबंधन के मसलों को सुलझाने में जुटे हुए हैं. सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में सीटों को लेकर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है और चर्चा जारी है. इसको लेकर गठबंधन की दो सबसे बड़ी पार्टियों जेडीयू और बीजेपी के बीच अंतिम दौर की बात चीत शुरू हो गई है.

बिहार बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय वर्चुअल बैठक आज से शुरू हो रही है. इसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ ही नवनियुक्त बिहार चुनाव प्रभारी और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल होंगे.

नड्डा के दौरे के वक्त दिया जा सकता है अंतिम रूप

फडणवीस पहली बार बिहार के मामलों के लेकर किसी बैठक हिस्सा होंगे. वहीं बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी आज पटना आएंगे. खबर है कि 25 अगस्त को देवेंद्र फडणवीस पटना के दौरे पर आएंगे और 29 अगस्त को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आएंगे.

नड्डा 30 अगस्त को पटना के किसी बूथ से प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे. सूत्रों के अनुसार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के बीच सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दिया जाएगा.

हालांकि दोनों पार्टियों के बीच अबतक कई दौर की बातचीत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि बिहार में राज्यपाल कोटे से खाली 12 एमएलसी के पद पर भी फाइनल मुहर लगाई जाएगी.

अक्टूबर-नवंबर में होगा विधानसभा का कार्यकाल पूरा

बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल पूरा हो रहा है. हालांकि, कोरोना वायरस के कारण बने मौजूदा हालात में चुनाव तय समय पर होंगे या नहीं, इस पर अभी भी संशय है, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से हाल ही में उप-चुनावों के लिए जारी कोरोना आधारित दिशा-निर्देशों से संकेत मिल रहे हैं कि आयोग तय समय पर ही बिहार चुनाव भी कराने का प्रयास करेगा.

ये भी पढ़ें

देश में 30 लाख के पास पहुंचा कोरोना आंकड़ा, अबतक करीब 56 हजार मौतें, 24 घंटों में आए 69 हजार नए मामले सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखकर रिया चक्रवर्ती ने रोते हुए कहे थे ये शब्द, सुशांत से मांगी थी माफी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget