एक्सप्लोरर

चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने बढ़ाया 'सिर दर्द'! चुनाव में NDA को होगा नुकसान? खबर को समझिए

Bihar News: राजनीतिक जानकार मानते हैं कि चिराग और मांझी दोनों के बीच जिस तरह से कटुता बढ़ रही है, एनडीए के लिए मुसीबत पैदा हो सकती है. पढ़िए पूरी रिपोर्ट.

Bihar News: 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में कुछ महीने बच गए हैं. इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और जीतन राम मांझी ने एनडीए में सिर दर्द को बढ़ा दिया है. जीतन राम मांझी पहले ही 30 से 40 सीट पर दावा ठोक रहे हैं तो दूसरी ओर चिराग पासवान रैली पर रैली कर रहे हैं. आठ जून को आरा में बड़ी सभा की तो 29 को राजगीर में रैली करने वाले हैं. भले चिराग और मांझी दोनों एनडीए में हैं, लेकिन हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख ने बीते मंगलवार (10 जून, 2025) को यह कह दिया कि चिराग पासवान की भीड़ पैसों के बल पर जुटाई जाती है. जिनको ताकत होती है वह बोलते नहीं हैं. अब ऐसे में सवाल उठ रहा कि चुनाव से पहले मांझी के बयानों का एनडीए पर क्या असर होगा?

इस पर राजनीतिक विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय से बात की गई. उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर दोनों के बीच जो कटुता बढ़ रही है, एनडीए के लिए मुसीबत पैदा हो सकती है. इसके समाप्त होने की उम्मीद भी नहीं दिख रही है. उन्होंने बताया कि एनडीए के पांच दलों में जीतन राम मांझी और चिराग पासवान दोनों दलित के नेता हैं. चिराग को विरासत में वोट बैंक मिला है और उनकी जाति की संख्या भी अधिक है. उस अनुपात में जीतन राम मांझी की जाति की संख्या कम है. ऐसे में ताकतवर की बात को लेकर दोनों में विरोधाभास पहले से रहा है. मांझी ने बोलकर साबित भी कर दिया कि चिराग पासवान ताकतवर होने के लिए का प्रदर्शन कर रहे हैं.

चिराग की सीटों पर प्रचार में जाने से परहेज कर सकते हैं मांझी

अरुण पांडेय ने बताया कि दोनों के बीच यह विरोधाभास आज नया नहीं है. जब इमामगंज सीट पर उपचुनाव हो रहा था और जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी मैदान में थीं तो चिराग पासवान समय देकर नहीं पहुंचे थे. इस बात का दर्द मांझी को अभी तक है. उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी यह देखने को मिल सकता है कि मांझी के कैंडिडेट की सीटों पर चिराग पासवान चुनाव प्रचार में नहीं जा सकते हैं तो चिराग पासवान की सीटों पर जीतन राम मांझी चुनाव प्रचार में जाने से परहेज सकते हैं. ऐसे में इसका नुकसान निश्चित तौर पर एनडीए को उठाना पड़ सकता है.

उन्होंने कहा, "हालांकि अभी चुनाव में वक्त है. इस बीच कई बार पीएम मोदी का भी आगमन होगा. यह अलग बात है कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में दोनों सम्मिलित हो सकते हैं, लेकिन अंदरूनी विरोधाभास खत्म होने की उम्मीद नहीं है. इसके लिए शायद बीजेपी के बड़े नेता पहल करेंगे तो संभावना बन सकती है. चुनाव के वक्त अगर स्थिति तनावपूर्ण रही तो निश्चित तौर पर एनडीए के नेता इस पर पहल कर करेंगे, लेकिन अभी उम्मीद नहीं दिख रही है."

यह भी पढ़ें- Poll Tracker Survey: NDA, इंडिया गठबंधन या जुन सुराज… 2025 में किसकी बन रही सरकार? चौंका देगा सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JDU या BJP, किस पार्टी से हो बिहार का अगला CM? चिराग पासवान ने बता दी अपनी 'पसंद'
JDU या BJP, किस पार्टी से हो बिहार का अगला CM? चिराग पासवान ने बता दी अपनी 'पसंद'
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
'चाहे इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार राज्यसभा जाए या एनडीए का, उसको…', प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'चाहे इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार राज्यसभा जाए या एनडीए का, उसको…', प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
LPG Crisis News Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज
Live: LPG शिप शिवालिक गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंची, 20 हजार मैट्रिक टन गैस होगी डिस्चार्ज

वीडियोज

Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
Live: बिहार में NDA क्लीन स्वीप! हरियाणा में फंस सकता है गेम, अभी तक नहीं शुरु हुई काउंटिंग
US-Israel-Iran War Live:भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
भारत में LPG की टेंशन खत्म! ईरान जंग के बीच मुंद्रा पोर्ट पहुंचा शिवालिक जहाज
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑल टाइम 11, खुद को बनाया ओपनर; जानें किसे चुना कप्तान
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
आंखों में आंसू लिए महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं धुरंधर की सिंगर जैस्मिन सैंडलस, चेहरे पर दिखा दर्द
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये डिमांड
देवगौड़ा ने राहुल गांधी का जिक्र कर सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, कांग्रेस नेता से कर दी ये मांग
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट अवेटेड Renault Duster, खास होंगे फीचर्स
कीमत 10 लाख से कम, कल भारत में लॉन्च होने जा रही मोस्ट-अवेटेड Duster, खास होंगे फीचर्स
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
LPG सिलेंडर बुक होने के कितने दिन बाद हो जानी चाहिए डिलीवरी, जान लें सरकार का नियम?
Embed widget