एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में ASI ने गोली मार कर की खुदकुशी, प्रेशर की बात कह कर रो पड़े पिता

ASI Committed Suicide: एएसआई आत्महत्या मामले में सिटी एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. हर बिंदु पर जांच चल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ASI Committed Suicide By Shooting: बिहार के पटना में एक एएसआई ने शुक्रवार (1 नवंबर) को सिर में गोली मारकर खुदकुशी कर ली है. गांधी मैदान थाना क्षेत्र स्थित ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में एएसआई की लाश मिली है. मौके पर सेंट्रल एसपी स्वीटी सहरावत और एफएसएल की टीम पहुंच कर जांच में जुटी है.

आरा के रहने वाले थे एएसआई

मृतक की पहचान अजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो भोजपुर जिले के तरारी थाना क्षेत्र के बड़कागांव का रहने वाला थे. गांधी मैदान पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी इस घटना की जांच कर रही है. वे पुलिस लाइन में तैनात थे. बताया जाता है कि जहां पर मृतक की बॉडी पड़ी हुई है, वहां पर से सटे बहुत सारे बेड हैं. एक छत के नीचे कई पुलिस कर्मी रहते हैं. एएसआई आत्महत्या मामले में सिटी एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि हर बिंदु पर जांच चल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

क्या है सिटी एसपी का कहना?

जब सिटी एसपी से पूछा गया कि अजीत सिंह छुट्टी नहीं मिलने के कारण परेशान थे, तो इस पर उन्होंने कहा कि सभी मामले की जांच की जा रही है. एफएसएल टीम भी जांच कर रही है. वहीं इस मामले में एएसआई के पिता विनोद सिंह ने रोते हुए कहा कि हमने दीपावली में बुलाया था वह नहीं आए. मैंने कहा कि छठ में आ जाओ, तो कहा कि कहां छुट्टी मिलेगी. छुट्टी मिला तभी आ पाएंगे. 

पिता ने बताया कि अजीत सिंह 2007 में बिहार पुलिस में कांस्टेबल बने थे, उन्हें 4 महीने पहले ही प्रमोशन मिला था. उनके तीन बेटे और एक बेटी है. पटना से पहले वे भभुआ में पोस्टेड थे. अजीत सिंह का एक भाई आर्मी में है, दूसरा गांव में ही बिजनेस करता है और तीसरा रेलवे में लोको पायलट के पद पर तैनात है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार संपर्क क्रांति में बम की अफवाह से हड़कंप, यूपी के गोंडा में छानबीन के बाद हुई रवाना

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget