एक्सप्लोरर

Arrah Accident: आरा में छात्राओं को रौंद कर पिकअप चालक फरार, सड़क पर तड़पती रहीं लड़कियांं, एक की मौत

Arrah Road Accident: घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस सड़क हादसे की सूचना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Pickup Crushed three Girls In Arrah: बिहार के आरा में शुक्रवार को बेलगाम पिकअप ने ट्यूशन पढ़कर घर वापस लौट रही तीन छात्राओं को रौंदा दिया. इस घटना में एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि दो छात्राएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. यहां उनका इलाज कराया जा रहा है. घटना जिले के आरा-अरवल मार्ग पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव के पास पचभरवा पुल के पास की है. 

ड्राइवर पिकअप को छोड़ मौके से फरार

इस घटना के बाद पिकअप ड्राइवर पिकअप को छोड़ मौके से फरार हो गया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. इस सड़क हादसे की सूचना के बाद ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा. जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर आरा-अरवल मार्ग पर वरुणा गांव के पास घटना स्थल पर मृत छात्रा के शव को सड़क पर रख कर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. सड़क जाम होने के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. 

मिली जानकारी के अनुसार मृत छात्रा नारायणपुर थाना क्षेत्र के वरुणा गांव वार्ड नंबर 14 निवासी हरेंद्र कुमार की 16 वर्षीया पुत्री श्रुति कुमारी है. वही ज़ख्मियों में वरुणा गांव निवासी रमेश कुमार की 16 वर्षीया पुत्री व मृत छात्रा की चचेरी बहन सीता कुमारी और लाल बाबू सिंह की 14 वर्षीया पुत्री  अंजली कुमारी है. सड़क हादसे में मौत और सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद नारायणपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार घटना स्थल पर पहुंचे और लोगों को समझाया और मुआवजे देने के आश्वासन के बाद जाम को हटवाया गया. इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में करवाया.

एक छात्रा अंजलि की स्थिति काफी गंभीर 

मृत छात्रा के चाचा रमेश कुमार ने बताया कि हर रोज की तरह तीनों लड़कियां शुक्रवार को सहार थाना क्षेत्र के ईनुरूखी गांव में कंप्यूटर का ट्यूशन पढ़ने गई थीं. ट्यूशन पढ़कर जब वह पैदल वापस गांव लौट रही थीं, उसी बीच वरुण गांव के पास पचभरवा पुल के पास विपरीत दिशा से आ रही बेलगाम पिकअप ने उन्हें रौंद दिया. जिसमें उनकी भतीजी श्रुति कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकी उसकी सहेली अंजली और सीता गंभीर रूप से जख्मी हो गई. इसके बाद हमलोग दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाए, जहां उनका इलाज चल रहा है. अंजलि की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है.

ये भी पढ़ेंः बिहार के नवादा में अनियंत्रित होकर टैंपो पलटी, शिक्षक और शिक्षिकाएं जख्मी, दो की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget