एक्सप्लोरर

PM से मिलने गए सुधाकर सिंह और सुदामा प्रसाद समेत शाहाबाद के चार MP बैरंग लौटे, 40 मिनट इंतजार के बाद मिला ये जवाब

MP Sudama Prasad: सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि अगर वो मिल लेते तो बिहार के आठों जिले के किसानों का सम्मान होता. वो आश्वासन देते या नहीं देते वो बाद की बाद है, लेकिन कम से कम मिलना चाहिए था.

Sudama Prasad On PM Modi: बिहार के आरा सांसद सुदामा प्रसाद (Sudama Prasad) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है. आरा के माले पार्टी ऑफिस में जनसंवाद कार्यक्रम के बाद भाकपा माले सांसद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि वो देश के प्रधानमंत्री पीएम मोदी से मिलने के लिए गए थे. शाहाबाद के चारो सांसद साथ गए थे, लेकिन उनके कार्यालय में लगभग 40 मिनट बैठने के बाद उनसे मुलाकात नहीं हुई. वहां के कर्मियों ने कहा कि आप सिंचाई मंत्री से मिलिए. 

सिंचाई मंत्री से मिलने की मिली की सलाह

सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि उनके कार्यालय में जो कर्मी थे, उन्होंने कहा कि आपलोग जा कर सिंचाई मंत्री से मिलिए. सांसद ने आरोप लगाया कि प्रधान मंत्री के पास एक मिनट का भी टाइम नहीं था, हमारे लिए कि हम लोग कि बात सुनते या फिर हमारा आवेदन लेते. ये पूरे मध्य बिहार के आठों जिले के किसानों का सम्मान होता, यहां कि अर्थव्यवस्था सोन नहरों पर निर्भर है. खेती पर निर्भर है. उस व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में वो आश्वासन देते या नहीं देते वो बाद की बाद है, लेकिन कम से कम मिलना चाहिए था.

सांसद ने कहा ये चीज हमको बहुत आहात करने वाली लगी कि अडानी अंबानी के लिए तो इनके पास लाखों करोड़ों हैं. उनके लिए समय ही समय है उनके पास, लेकिन यहां आठों जिले की समस्या सुनने का समय नहीं था. इन जिलों में जलायाशय बन जाता नहरों का आधुनिकरण हो जाता. साढ़े सत्रह लाख हेक्टेयर जमीन कि सिचाईं होगी. मोदी सरकार खूब शोर कर रही है, लेकिन कोई विकास का काम नहीं हो रहा है. सदन चलाने की सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई. सरकार नहीं चाहती है कि लोकहितों के मुद्दे नहीं सदन में नहीं उठे. देश केवल गाय, गोबर और हिन्दू-मुस्लिम में फंसा रहा. 

पीएम से मिलने शाहाबाद के चार सांसद गए थे 

सांसद ने बताया कि सोन नदी पर इंद्रपुरी जलाशय (डैम) के निर्माण व नहरों के आधुनिकीकरण के सिलसिले में भाकपा माले के नेतृत्व में सांसद राजा राम सिंह (भाकपा माले), सुदामा प्रसाद (भाकपा माले), मनोज कुमार (INC), सुरेंद्र प्रसाद यादव (राजद), सुधाकर सिंह (राजद) के साथ 18 दिसंबर 2024 को प्रधानमंत्री से मिलने का समय लिया गया था, लेकिन प्रधानमंत्री 40 मिनट इंतेजार कराने बाद भी मिलने के लिए नहीं आए.

ये भी पढ़े: Tejashwi Yadav: 'वादों' के जरिए चुनाव के पूर्व सीमांचल को साधने की कोशिश, क्या है RJD की रणनीति?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget