एक्सप्लोरर

Arrah Crime: आरा में बाइक के लिए बहू को मार डाला! , पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

Married Woman Murder In Arrah: आरा में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई. हत्या का आरोप महिला के ससुराल वालों पर लगा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Murder In Arrah: बिहार के आरा में शनिवार (27 अप्रैल) को गला दबाकर एक विवाहिता की हत्या कर दी गई. घटना जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहां लेवाड़ गांव की है. मृतका के परिजन ने महिला के पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

दहेज के लिए बहू की हत्या 

मिली जानकारी के अनुसार मृतका सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहां लेवाड़ गांव निवासी राजकुमार तुरहा की 25 वर्षीया पत्नी सीता देवी है. मृतका के पिता विजय तुरहा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीता की शादी 21 जुलाई 2022 को सिन्हा थाना क्षेत्र के मरहां लेवाड़ गांव निवासी हीरा लाल तुरहा के बेटे राजकुमार तुरहा से लेन-देन के बाद पूरे हिंदू रीति-रिवाज से की. शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज में नगदी समेत अन्य सामान भी दिए थे. 

पिता ने बताया कि "शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था. चार दिन पहले बेटी के पति ने बाइक की मांग की. इन लोगों ने दबाव बनाया कि अपने पिता से मोटरसाइकिल मांगो. मेरी बेटी ने बोला भी थी कि ससुराल वाले मोटरसाइकिल मांग रहे हैं. नहीं देने पर मारपीट कर रहे हैं. हमने कहा कि शादी में बाइक की कोई बात नहीं हुई थी और शादी के बाद में बाइक नहीं दूंगा." 

बताया जाता है कि शनिवार की सुबह भी सीता देवी ने फोन से अपने परिवार वालों से बात की थी. इसके बाद जब परिजन ने दोबारा फोन किया तो ससुराल वालों ने फोन नहीं उठाया. जिसके बाद उन्होंने उसी गांव के अपने पहचान वाले के पास फोन कर कहा कि थोड़ा पता लगाइए कि मेरी बेटी के घर का क्या हाल-चाल है. जब वह वहां गए तो उन्होंने इस घटना की जानकारी उन्हें दी. सूचना पाकर परिजन उसके ससुराल पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वह मृत अवस्था में जमीन पर पड़ी है और ससुराल वाले सभी लोग फरार हैं.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना सिन्हा थाना को दी. सूचना पाकर सिन्हा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सिन्हा थाना थानाध्यक्ष चंद्रशेखर चौहान ने बताया कि "विवाहिता के पिता के बयान पर दहेज हत्या का एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. जिसमें पति, देवर और ससुर को नामजद आरोपी बनाया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि हत्या है या आत्महत्या. पुलिस आरोपियों के खिलाफ विभिन्न स्थानों पर छापेमारी में जुटी है."

ये भी पढ़ेंः Gopalganj Road Accident: गोपालगंज में भीषण सड़क हादसा, चुनाव के लिए जा रहे तीन जवान शहीद, कई जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टारगेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget