एक्सप्लोरर

बिहार: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस सेवा 'बीमार', मरीजों को होती है परेशानी

साल 2012 में 102 के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव में एम्बुलेन्स व्यवस्था बहाल हुई थी. लेकिन पांच लाख किलोमीटर चल चुकी गाड़ी की स्थिति अब जर्जर हो गई है. ऐसे में गाड़ी केंद्र कंपाउंड की बस शोभा बढ़ा रही है.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नुआंव में एंबुलेंस की व्यवस्था भगवान भरोसे है. स्थिति ऐसी है कि स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को भी ठीक से नहीं पता कि स्वास्थ्य केंद्र में एम्बुलेंस है या नहीं. बता दें कि साल 2012 में 102 के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव में एम्बुलेन्स व्यवस्था बहाल हुई थी. लेकिन पांच लाख किलोमीटर चल चुकी गाड़ी की स्थिति अब जर्जर हो गई है. ऐसे में गाड़ी केंद्र कंपाउंड की बस शोभा बढ़ा रही है.

मिली जानकारी अनुसार कई बार प्रभारी द्वारा जिले में होने वाले चिकित्सकों के बैठक में मामला संज्ञान में लाया गया है. लेकिन उन्हें बस आश्वासन ही मिल रहा है. ऐसे में गर्भवती महिलाओं और दुर्घटना के शिकार हुए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

दरअसल, यह मामला तब उजागर हुआ जब स्वास्थ्य व्यवस्था के बिगड़ते हालात को देखते हुए कैमूर डीएम के निर्देश पर कैमूर जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों की जांच कराई गई. इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव का जांच करने के लिए एएसडीएम मोहनिया पहुंचे. जहां एंबुलेंस की कमी दिखाई दी.

वहीं, लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि गाड़ी बहुत ही जर्जर अवस्था में है. अगर मरीज लेकर चली भी तो कब कहां जाकर रुक जाएगी इसका कोई पता नहीं. चिकित्सक जल्द इस एंबुलेंस को ले जाने की सलाह भी नहीं देते हैं. कैमूर और बक्सर जिले के बॉर्डर पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नुआंव में एंबुलेंस व्यवस्था नहीं रहने से गर्भवती महिलाओं और एक्सीडेंट में आए मरीजों के साथ खासा परेशानी का सामना उठाना पड़ता है.

अस्पताल के जांच करने गए एएसडीएम संजीत कुमार बताते हैं कि जिलाधिकारी के निर्देश पर अस्पताल परिसर का जांच करने गए तो एंबुलेंस व्यवस्था बेहद ही खराब दिखी, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है.

वहीं, अस्पताल के प्रभारी बताते हैं कि 2012 में 102 के तहत व्यवस्था बहाल थी, लेकिन आज वह पूरी तरह जर्जर अवस्था में है. अगर कोई गंभीर हो तो एम्बुलेन्स के अभाव में उनकी मृत्यु भी हो जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
बांकीपुर LIVE: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच BJP की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोली पार्टी?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
नीतीश कुमार के चाहने वालों के लिए प्रशांत किशोर नए विकल्प?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget