एक्सप्लोरर

बिहार: आदित्य मल्टीकॉम के खिलाफ केस दर्ज, अवैध बालू खनन करने पर विभाग ने लगाया 63 लाख का जुर्माना

सासाराम निवासी अधिवक्ता रवि कुमार सिंह द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को लिखे पत्र के बाद यह कार्रवाई हुई है. पिछले दो दिनों से एनजीटी की टीम लगातार क्षेत्र में जांच कर रही है. ऐसे में कार्रवाई का सिलसिला जारी है.

रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से गुजरने वाली सोन नदी से अवैध रूप से बालू खनन करने वालों के खिलाफ नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने सख्त रवैया अख्तियार किया है. एनजीटी ने बालू खनन करने वाली कंपनी आदित्य मल्टीकॉम पर अवैध खनन का रोहतास के इंद्रपुरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. इसके अलावा इंद्रपुरी थाना अंतर्गत शंकरपुर बडीहा में चल रहे अवैध घाट को बंद कराया गया है.

मिली जानकरी अनुसार भूतत्व एवं खनन विभाग के निदेशक ने कंपनी पर 63 लाख रुपए जुर्माना लगाते हुए केस दर्ज किया है. बता दें कि सासाराम निवासी अधिवक्ता रवि कुमार सिंह द्वारा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को लिखे पत्र के बाद यह कार्रवाई हुई है. पिछले दो दिनों से एनजीटी की टीम लगातार क्षेत्र में जांच कर रही है. ऐसे में कार्रवाई का सिलसिला जारी है.

दरअसल, रोहतास जिले में सोन नदी में कई जगह अवैध रूप से बालू घाट बना दिया गया है. ऐसे में प्रतिदिन करोड़ों के राजस्व का नुकसान हो रहा है. साथ ही सोन नदी का प्राकृतिक स्वरूप भी बिगड़ रहा है. मामले को एनजीटी तक ले जाने वाले अधिवक्ता रवि कुमार सिंह ने बताया कि उनकी शिकायत के बावजूद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं हो रही है.

बता दें कि रोहतास जिला में लगभग दो दर्जन से अधिक अवैध रूप से घाट संचालित हैं, जहां से बालू की ओवरलोडेड गाड़ियां भेजी जाती हैं. ट्रकों से पानी टपकता रहता है, जिससे सड़के खराब हो रही हैं. इतना ही नहीं एनजीटी के तमाम गाइडलाइन की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. स्थानीय स्तर पर सिर्फ दिखावे की कार्रवाई हो रही है. जिले के तिलौथू, इंद्रपुरी, डेहरी, दरिहट, नासरीगंज इलाके में कई अवैध घाट संचालित हैं, जहां मांनको का पालन नहीं हो रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget