एक्सप्लोरर

रोहतास में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के कार्यक्रम में भीड़ अनियंत्रित, बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद मची भगदड़, जमकर चलीं लाठियां

Rohtas News तिलौथू के तुतला भवानी देवी स्थान में तुतला भवानी महोत्सव का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में पवन सिंह समेत कई गायकों को बुलाया गया था.

रोहतासः भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह (Bhojpuri Superstar Pawan Singh) के कार्यक्रम में रोहतास के तिलौथू में शुक्रवार की रात भगदड़ मच गई. तिलौथू के तुतला भवानी देवी स्थान में तुतला भवानी महोत्सव (Tutla Bhawani Mahotsav) का आयोजन किया गया था. इस आयोजन में पवन सिंह के साथ अन्य सिंगर को भी बुलाया गया था. इस दौरान भीड़ के अनियंत्रित हो जाने से भोजपुरी गायक पवन सिंह को बीच में ही कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा.

कार्यक्रम के दौरान सही व्यवस्था नहीं होने के चलते लोगों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी और वे मंच की ओर चले आए. सुरक्षा की दृष्टिकोण से पवन सिंह सहित अन्य कलाकार को अपना कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ गया. कार्यक्रम रोके जाने से नाराज लोग उपद्रव करने लगे. बैरिकेडिंग तोड़ने और हंगामा के चलते भगदड़ मच गई. स्थानीय पुलिस और आयोजन से जुड़े कमेटी के लोगों ने लाठियां चटकाईं तब जाकर थोड़ा-बहुत हंगामा शांत हो सका.

यह भी पढ़ें- Rajya Sabha Candidate: RJD पर सुमो का तंज, कहा- बाबा और जगदा बाबू को दरकिनार कर एक बार फिर MY को दी तरजीह

लाठीचार्ज करने के बाद पथराव

बता दें कि कार्यक्रम के दौरान भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी जिसे नियंत्रित करना स्थानीय प्रशासन और आयोजन कमेटी के लिए मुश्किल हो गया था. लाठीचार्ज करने के बाद कुछ लोग पथराव भी करने लगे. कार्यक्रम में शुरू से भारी संख्या में भीड़ जुट गई थी. स्थानीय प्रशासन को भी इसे कंट्रोल करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी.

कई लोगों को लगी चोट

कैमूर पहाड़ी पर तिलौथू के पास तुतला भवानी मंदिर है. जो एक पर्यटन स्थल भी है. इसे बढ़ावा देने के लिए स्थानीय कमेटी द्वारा इसका आयोजन किया गया था, लेकिन अव्यवस्था के कारण कार्यक्रम सफल नहीं हो सका. इस दौरान कई लोगों को चोट लगने की भी सूचना है.

यह भी पढ़ें- NCTE की बड़ी कार्रवाई, परफॉर्मेंस एप्रेजल रिपोर्ट नहीं भरने वाले बिहार 5 बीएड ट्रेनिंग कॉलेजों की मान्यता रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'
गिरिराज सिंह की दो टूक, 'कांग्रेस अब गांधी वाली नहीं, वोट के लिए मुस्लिम...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget