एक्सप्लोरर

Bihar News: जोरदार धमाके से दहला भागलपुर, एक की हुई मौत, तीन घायल, इलाके में दहशत

Bhagalpur News: मामला बबरगंज थाना क्षेत्र का है. धमाके से मोहम्मद अब्दुल गनी के 17 वर्षीय बेटे तौसीफ आलम की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

भागलपुर: जिले में कुछ दिन पहले बम ब्लास्ट से दो बच्चे घायल हो गए थे. इसकी गुत्थी अभी तक सुलझी भी नहीं थी है कि शनिवार की शाम दूसरी ब्लास्ट (Bhagalpur Blast) की घटना हो गई. कुछ लोगों का कहना है कि बम ब्लास्ट की घटना हुई है तो अन्य लोगों को कहना है कि गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि बबरगंज थानाक्षेत्र में हुसैनाबाद मस्जिद के पास कसाब मोहल्ला (कुरैसी टोला) में यह घटना हुई है. इस घटना में मौके पर ही 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई. इसके अलावे अन्य 3 घायल भी हैं. घायलों में एक सात वर्षीय बच्ची 50 वर्षीय महिला और 7 वर्षीय वृद्ध पुरुष शामिल हैं. घायलों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है.

17 वर्षीय युवक की मौत

वहीं, घटनास्थल पर जिसकी मौत हुई है उसकी पहचान मोहम्मद अब्दुल गनी के 17 वर्षीय बेटे तौसीफ आलम के रूप में हुई है. मोहम्मद अब्दुल गनी ने बताया कि हमारे घर में जोरदार आवाज हुई जब मैं आकर देखा तो मेरी पत्नी और मेरी बेटी बुरी तरह घायल थी और मेरा 17 वर्षीय बेटा तौसीफ आलम मलबे में पड़ा हुआ था, जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, साफ तौर पर उन्होंने कहा कि यह घटना गैस सिलेंडर से नहीं हुई है. मेरे घर का गैस सिलेंडर अभी भी बिल्कुल सुरक्षित है. 

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी पहुंचे. डॉग स्क्वायड पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई. सिटी डीएसपी अजय कुमार चौधरी ने कहा घटनास्थल से सभी दूर रहे. कुछ भी हो सकता है. उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम को सूचना दी गई है. दूरी बनाकर रखें जांच का विषय है. धमाका कैसे हुआ? इस पर जांच की जा रह है. सिटी डीएसपी ने घटनास्थल से सभी को दूर रहने की हिदायत दी है. 

जोरदार धमाका के बाद धुआं छा गया- प्रत्यक्षदर्शी 

वहीं, प्रत्यक्षदर्शी युवती ने बताया कि एक जोरदार धमाका हुआ. आंखों के सामने धुआं छा गया, उसके बाद देखा दीवार गिर गया, जिसमें मेरे पिता दबे हुए थे, जिन्हें कमर में काफी चोटें आई हैं. आनन-फानन में हम लोगों ने उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल ले गए. पूछताछ के लिए बरारी थाना ने दो लोगों को हिरासत में लिया और पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget