एक्सप्लोरर

'सौगात-ए-मोदी' पहल का भागलपुर के मुसलमानों ने किया स्वागत, PM मोदी को सराहा

Saugat-E-Modi Campaign: सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा कि 'सौगात-ए-मोदी' के नाम पर जो सकारात्मक पहल प्रधानमंत्री की है. इसकी तारीफ होनी चाहिए.

Bihar News: भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 'सौगात-ए-मोदी' के तहत देश के मुस्लिम समाज के परिवारों को मोदी किट दी जा रही है. देशभर के मुस्लिम समुदाय के लागों के साथ बिहार के भागलपुर जिले के मुसलमान भी इस पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं. खानकाह-ए-पीर दमड़िया शाह के 15वें सज्जादानशीं सैयद शाह फखरे आलम हसन ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि मुसलमानों के बिना विश्व गुरु की कल्पना अधूरी रह सकती है.

सैयद शाह फखरे आलम हसन ने कहा, "ईद के मुबारक मौके पर पीएम मोदी की तरफ से 'सौगात-ए-मोदी' के नाम से 32 लाख गरीब परिवारों को किट दी जा रही है. इस पहल से मुसलमानों को करीब लाने की जो पहल प्रधानमंत्री ने की है, वह स्वागत योग्य है."

'बीजेपी सरकार में मुसलमानों की भी नुमाइंदगी हो'

सज्जादानशीं ने कहा, "पीएम मोदी तक अगर मेरा पैगाम पहुंचता है, तो मैं उनसे गुजारिश करना चाहूंगा कि मुस्लिम समाज के लोगों को साथ लिए बगैर और उनका विश्वास जीते बिना विश्व गुरु का सपना साकार नहीं हो सकता है. इसलिए 'सौगात-ए-मोदी' के नाम पर जो सकारात्मक पहल प्रधानमंत्री की है उसकी तारीफ होनी चाहिए. सौगात-ए-मोदी द्वारा जो पैगाम पीएम मोदी देना चाहते हैं, इसकी कामयाबी के लिए जरूरी है कि बीजेपी सरकार में मुसलमानों की भी नुमाइंदगी हो."

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से मेरी अपील है कि वह सैयद शाहनवाज हुसैन को राज्यसभा के रास्ते केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करें, जो मुसलमानों को करीब लाने का एक अमली कदम साबित होगा.

क्या है 'सौगात-ए-मोदी' अभियान?

बता दें कि 'सौगात-ए-मोदी' अभियान बीजेपी की तरफ से शुरू किया गया एक अभियान है. इसका उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के बीच कल्याणकारी योजनाओं को बढ़ावा देना और बीजेपी तथा एनडीए के लिए राजनीतिक समर्थन जुटाना है. यह अभियान खास इसलिए भी है क्योंकि यह रमजान और ईद जैसे अवसरों पर केंद्रित है. इस अभियान के तहत बीजेपी ने 32 लाख मुस्लिम परिवारों तक पहुंचने और तीन हजार मस्जिदों के साथ सहयोग करने की योजना बनाई है.

यह भी पढ़ें: Gaya ASI Suicide: गया में एएसआई ने खुद को गोली से उड़ाया, 40 दिन की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटा था जवान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget