एक्सप्लोरर

Bhagalpur Bridge Collapse Update: पुल गिरने के तुरंत बाद पहुंची SDRF, 4 नाव से शुरू हुई तलाशी, जानिए अभी कैसे हैं हालात

Bhagalpur Bridge Collapse News: सुल्तानगंज पुल गिरने का वीडियो रविवार से ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं, इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है.

पटना: बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल गिरने के बाद यह खबर पूरे देश की सुर्खियों में है. इसको लेकर नीतीश सरकार (Nitish Government) बीजेपी (BJP) के निशाने पर आ गई है. इस मुद्दे पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है. वहीं, इस मामले को लेकर सुल्तानगंज सहप्रभारी सीओ अमित राज ने कहा किह हमने घटना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर भेजी थी. यहां एसडीआरएफ की चार नाव सारी तरफ खोज कर रही है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अभी तक कोई जांच टीम आई नहीं है- सीओ 

सीओ ने बताया कि सुल्तानगंज अगुवानी निर्माणाधीन पुल क्षेत्र को रेड जॉन घोषित कर दिया गया है, जिसके चलते नाव परिचालन पर पूर्ण रूप रोक लगा दी गई है. सुबह से एसडीआरएफ की टीम भी तलाश में जुटी हुई है. आज मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों के आने की उम्मीद है. अभी तक कोई जांच टीम आई नहीं है. सूचना मिली है कि आने वाली है.

1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा था ये पुल

भागलपुर के सुल्तानगंज में गंगा नदी पर 1710 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा निर्माणाधीन फोरलेन पुल रविवार को गंगा नदी में गिर गया. खगड़िया को भागलपुर से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे इस पुल का एक हिस्सा देखते ही देखते गंगा नदी में गिर गया. पुल गिरने से अचानक आई तेज आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया. एक साल पहले भी आंधी में पुल का कुछ हिस्सा ढह गया था. साल 2014 में इस पुल का शिलान्यास नीतीश कुमार ने किया था. वहीं, सुल्तानगंज पुल गिरने का वीडियो रविवार से ही सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वीडियो देख लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी बोले- लालू के समय रेल दुर्घटनाओं में 973 जानें गई थीं, बताया क्या था नीतीश के इस्तीफे का कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget