एक्सप्लोरर

Bettiah Crime: बगहा में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, शव को गड्ढे में दफनाया

Bettiah News: बेतिया पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. पुलिस के अनुसार दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने की आशंका है. शव को देख ग्रामीणों में काफी आक्रोश है.

बगहा: जिले के बगहा में एक नाबालिग छात्रा का शव मिलने से हड़कंप मच गया है. आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ गैंगरेप करने के बाद हत्या की गई है, उसके बाद शव को दफना दिया गया. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है. वहीं, छात्रा की मां ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दुष्कर्म के बाद हत्या

मामला जिले के पटखौली थाना क्षेत्र का है. घटना के संबंध छात्रा की मां ने बताया कि उसकी लड़की एक शादी में गई थी, तभी जीतन यादव नामक व्यक्ति का फोन आया कि पुआल रखा हुआ है, बेटी को पुआल लाने के लिए खेत में भेज दीजिए. जीतन पुआल देने के बहाने लड़की को खेत में बुलाकर ले गया. इसके बाद से ही लड़की गायब हो गई. वहीं, लड़की की मां थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि जीतन यादव, मनोज यादव और विनोद यादव समेत अन्य ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर उसका गला घोंटकर मार दिया है.

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

लड़की की मां का कहना है कि दुष्कर्म के बाद जेसीबी से गड्ढा खोद कर उसकी बेटी को दफना दिया गया. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी. पुलिस रविवार को शव को गड्ढे से निकलवाया. पुलिस के अनुसार दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने की आशंका है. वहीं, ग्रामीणों में घटना के बाद काफी आक्रोश है. बता दें कि लड़की का शव स्कूल ड्रेस में ही मिला है, जिसको लेकर इलाके में तरह-तरह की बातें की जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी रामलखन सिंह ने बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म कर गला दबाकर हत्या करने की आशंका है. जांच के बाद ही इस मामले की पूरी सत्यता सामने आएगी. इस मामले में किसी भी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: सुशील मोदी को जवाब देने के लिए डाटा लेकर आए ललन सिंह, कहा- छपरा नहीं, देश भर की बात करें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget