एक्सप्लोरर

Bihar News: बेगूसराय में 75 डेटोनेटर एक्सप्लोसिव के साथ युवक धराया, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Begusarai News: बेगूसराय में एक युवक की गिरफ्तारी के बाद पुलिस विभाग सकते में है. पुलिस इस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है. दरअसल, एक युवक के पास से 75 डेटोनेटर एक्सप्लोसिव बरामद हुआ है.

Bihar News: बेगूसराय की पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. लोहिया नगर थाना अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार को गुरुवार की देर शाम एक गुप्त सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में कुछ अवैध सामान ले जाने वाला है. इसी सूचना पर थानाध्यक्ष ने अपने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ ओवर ब्रिज के ऊपर और नीचे चारों तरफ घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी. इस बीच एक युवक को आते देख चारों तरफ से घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया. 

गिरफ्तार युवक के पास से भारी मात्रा मे विस्फोटक सामान बरामद किया गया है उसके पास से 75 पीस डेटोनेटर एक्सप्लोसिव और 90 एक्सप्लोसिव बरामद किया गया है. अभी गिरफ्तार युवक से पुलिस के वरीय अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं. गिरफ्तार युवक की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र खोरमपुर चकोर निवासी सिकंदर यादव के पुत्र राज किशोर कुमार के रूप में हुई है.

युवक है सेना का जवान

लोहिया नगर ओवर ब्रिज के ऊपर संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी का मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. बताया जाता है कि युवक करीब डेढ़ वर्ष पूर्व सेना मे बहाल हुआ था. पुलिस फिलहाल युवक के संबंध अन्य जानकरी जुटाने की कोशिश में है. वहीं, एसपी मनीष कुमार को जैसे ही इस मामले की सूचना मिली वो तुरंत लोहिया नगर थाना पहुंच गए और जांच मे जुट गए.

क्या कहती है पुलिस?

एसपी मनीष कुमार ने बताया एक युवक को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक सेना का जवान है. गिरफ्तार युवक के संबंध में ये पता किया जा रहा है ये सामग्री कहां से लाई गई है? ये एक्सप्लोसिव प्रायः मकान गिराने और लैंड माइंस लगाने में प्रयोग किया जाता है. युवक के संबंध में पता चला है कि युवक पिछले तीन चार दिन से गांव में ही रह रहा था. गिरफ्तार युवक के संबंध में सेना के अधिकारियों से भी संपर्क किया जा रहा है और जानकरी ली जा रही है.

ये भी पढे़ं: Begusarai News: बेगूसराय में 3 दिन पहले युवक हो गया था लापता, गड्ढे से मिला शव, पुलिस पर भड़के ग्रामीण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget