एक्सप्लोरर

Bihar: ‘लो, तुम्हारा बच्चा मर गया’ मासूम के सिर में कील ठोककर की हत्या और मां की गोद में थमा दी लाश

Begusarai News: बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव के वार्ड नंबर-14 में बिस्किट खरीदने गए बच्चे की हत्या कर दी गई. परिजनों का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते पड़ोसियों ने हत्या की है.

Bihar News: बिहार के बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां दबंगों ने जमीन विवाद को लेकर एक पांच साल के बच्चे की निर्मम हत्या कर दी. इसके बाद आरोपियों ने मासूम के शव को उसकी मां की गोद में देते हुए कहा कि 'लो, तुम्हारा बच्चा मर गया है.' घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बच्चे की मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा.

दुकान पर बिस्किट लाने गया था बच्चा
पूरा मामला बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव के वार्ड नंबर-14 का है. मृतक बच्चे के परिजनों के अनुसार गोलू घर से 10 रुपये लेकर पास की दुकान से बिस्किट खरीदने गया था. इस दौरान पड़ोसी बालकृष्ण सिंह के परिवार वालों ने उसे अपने घर से खींच लिया और किसी नुकीली चीज से उसकी हत्या कर दी. घटना से आक्रोशित लोगों ने चकबल्ली गांव की सड़क को जाम कर हंगामा किया. हत्या और जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया. 

जमीन को लेकर लंबे समय से चल रहा है विवाद
मृतक बच्चे के परिजनों का कहना है कि बालकृष्ण सिंह के परिवार के साथ 2 कट्ठा और 15 धूर जमीन को लेकर काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है. इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है. आरोपी अक्सर धमकियां देते थे कि तुम्हारे बेटे को मार देंगे. मृतक की मां रिंकू देवी का आरोप है कि गोलू घर से 10 रुपये लेकर बिस्किट खरीदने गया था, थोड़ी देर बाद बालकृष्ण सिंह के परिवार की महिला गोलू की लाश को गोद में लेकर आई और उसकी गोद में देते हुए बोली कि 'तुम्हारा बेटा मर गया है.'

मृतक के परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने गोलू के सिर में कील ठोंककर उसकी हत्या की है. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है. 

यह भी पढ़ें: ‘तेजस्वी यादव कॉर्डिनेटर नहीं ऑर्डिनेटर हैं', बिहार BJP अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का निशाना

एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर हैं. करीब 9 सालों से पत्रकारिता जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई. राजनीति व क्राइम की खबरों को जटिलता से सरलता में बदलने का कौशल, खाली समय में सिनेमा, संगीत में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
मिलान में हिंसा और लूटपाट के बाद सख्त हुईं जॉर्जिया मेलोनी, नए सुरक्षा उपायों का हुआ ऐलान
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
UP में दो सीनियर IPS अफसरों का तबादला, डीके ठाकुर को मिली नई जिम्मेदारी
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
ट्रेन के टॉयलेट को बना डाला ओयो, कपल की गलत हरकत कैमरे में कैद
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
खाने में क्या पसंद करते हैं दुनिया के ये बड़े नेता? चौंका देगा जवाब
Embed widget