एक्सप्लोरर

Bihar News: उद्योग मेले में बार-बालाओं के ठुमके, मंत्री समीर कुमार महासेठ के निकलते ही बदल गया 'माहौल', VIDEO

Bar Girls Dance: औरंगाबाद में शहर के गेट स्कूल मैदान में जिलास्तरीय उद्योग मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम की शुरुआत हुई है. आप भी देखिए कार्यक्रम के पहले दिन क्या हुआ.

औरंगाबादबिहार में अक्सर शादी या किसी कार्यक्रम में आपने बार-बालाओं के डांस देखे होंगे. अब उद्योग विभाग के मेले का नजारा देख लीजिए. बिहार के औरंगाबाद में शहर के गेट स्कूल मैदान में आयोजित जिलास्तरीय उद्योग मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए. अश्लीलता परोसी गई और उद्योग मेले में पहुंचे युवाओं एवं व्यवस्था में लगे विभाग के कर्मियों ने इसका आनंद लिया. इतना ही नहीं सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों ने भी लुत्फ उठाया. मामला बीते शुक्रवार की शाम का है.

बार-बालाओं के डांस से कुछ देर पहले बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था. उन्होंने उद्यमियों को संदेश दिया. राज्य में उद्योग की प्रगति एवं उन्नति की कामना की. उनके जाने के बाद मंच सज गया. अजय देवगन की फिल्म कयामत से लेकर कई अलग-अलग गाने बजे. कार्यक्रम में महफिल सजा और लोगों ने बार बालाओं के ठुमके का आनंद लिया. कुछ लोगों ने मंच के नीचे से ही ठुमका लगाना शुरू कर दिया. चढ़ती जवानी तुझपे लुटाऊंगी, ये मस्ती, ये काजल जैसे गानों पर रात में खूब डांस हुआ.

वीडियो पर किसी का जवाब नहीं

उद्योग विभाग के प्रधान सचिव के निर्देशानुसार उद्योग विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में 14, 15 और 16 अक्टूबर 2022 को गेट स्कूल औरंगाबाद के मैदान में जिला स्तरीय उद्योग मेला सह प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. शुक्रवार को पहला दिन था. इसका उद्घाटन बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने शुक्रवार की शाम पांच बजे किया था. उद्घाटन के बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया. उद्योग से जुड़ी बातें कहीं. उनके जाने के बाद जिस तरह से कार्यक्रम का रंग बार बालाओं के अश्लील नृत्य में बदल गया इसका जवाब किसी के पास नहीं है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: क्रिकेट और टेबल टेनिस के बाद अब बास्केटबॉल ग्राउंड में दिखे तेजस्वी, बॉल को नचाकर सीधे एक बार में किया 'गोल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget