एक्सप्लोरर

Banka News: बांका में पिस्टल की नोंक पर दामाद ने ससुराल वालों को धमकाया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Banka Crime News: बांका में जमीन के लालच में एक युवक ने हथियार दिखाकर धमकाया, लेकिन लोगों ने बंधक बनाकर उसे कमरे में बंद किया कर दिया. जानें फिर क्या हुआ.

बांका: जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के तारडीह गांव में सोमवार (30 अक्टूबर) को देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पकड़े गए युवक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ग्राम निवासी गणेश कापरी के रूप में हुई है. वहीं, इस मामले को लेकर तारडीह वार्ड नंबर दो निवासी ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि साल 2010 में उनकी पुत्री कुमारी मधुरानी की शादी रघुनाथपुर ग्राम निवासी गणेश कापरी के साथ हुई थी, लेकिन विवाह के कुछ वर्षों बाद उनका दामाद गणेश कापरी ससुराल की जमीन आदि की लालच में उनके इकलौते पुत्र की हत्या करने का प्रयास करने लगा. इतना ही नहीं कई बार आरोपी गणेश कापरी अपने साले और ससुराल पक्ष के लोगों पर हमला भी कर चुका है. 

पिस्टल की नोंक पर ससुराल वालों को धमकाया

पीड़ित ब्रहमदेव सिंह ने बताया कि दामाद गणेश के हमले से डरकर उनका पुत्र आशीष कुमार अपना गांव छोड़कर भागलपुर रहने लगा था. वहां पर आशीष नियोजित शिक्षक के पद पर तैनात है. रविवार की शाम आरोपी गणेश अपने ससुराल गया और पिस्टल दिखाकर लोगों को धमकाने लगा. ससुराल वालों ने ग्रामीणों की मदद से गणेश को किसी तरह एक कमरे में बंद किया और इसकी सूचना तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर के पुलिस को दी.

पुलिस के सामने ही युवक ने चला दी गोली

इस मामले में अमरपुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि रविवार की शाम 112 नंबर पर सूचना मिली थी कि तारडीह गांव में एक युवक अपने ससुराल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की नीयत से देसी पिस्टल लेकर दहशत फैला रहा है. इसके बाद दारोगा पवन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर घटनास्थल पर छापेमारी करने का निर्देश दिया गया. वहीं, तारडीह गांव पहुंची पुलिस के सामने ही आरोपी युवक ने पिस्टल से गोली चला दी. हालांकि पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया. दारोगा पवन कुमार के बयान पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई. सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें:  Bihar News: नालंदा में संदिग्ध अवस्था में विवाहिता का मिला शव, पुलिस को हत्या का शक, जांच में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget