एक्सप्लोरर

Banka Murder: बांका में अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक की हत्या, गोली मारकर भाभी को भी किया घायल

Bihar News: इस संबंध में मृतक के भतीजे त्रिलोकी यादव ने बताया कि अवैध संबंध के विरोध को लेकर ही योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया. मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बांका: जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के निमिया गांव की एक महिला से अवैध संबंध का विरोध करना एक युवक को काफी महंगा पड़ा. अवैध संबंध के आरोपी ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, वहीं इस घटना में गोली लगने से मृतक की भाभी की भी जख्मी होने की खबर है, जिसे भागलपुर रेफर कर दिया गया है. मृतक की पहचान अरविंद यादव (35 वर्ष) और जख्मी की पहचान मृतक की भाभी समरी देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि निमिया ग्राम निवासी राजेश यादव का गांव की ही एक महिला से वर्षों से अवैध संबंध चल रहा था, वहीं गांव के अरविंद यादव सहित अन्य लोगों द्वारा इसका लगातार विरोध किया जा रहा था, जिसको लेकर राजेश यादव के साथ गांव के अरविंद यादव सहित अन्य से तनाव भी चल रहा था. इस बीच मंगलवार को इस मामले को लेकर राजेश यादव से गांव के कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी.

वहीं मंगलवार की दोपहर बाहर सड़क पर निकले अरविंद यादव और उसकी भाभी समरी देवी पर राजेश यादव ने गोलीबारी की और मौके से फरार हो गया. एक गोली अरविंद यादव के पेट में और उसकी भाभी समरी देवी के पैर में एक गोली लगी, जहां अरविंद यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि समरी देवी जख्मी हो गई, जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलहर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची बेलहर थाने की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजते हुए घटना की छानबीन में जुट गई है, जहां घटनास्थल से तीन गोली का खोखा भी बरामद हुआ है. इस संबंध में मृतक के भतीजे त्रिलोकी यादव ने बताया कि अवैध संबंध के विरोध को लेकर ही योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया.

इस संबंध में बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद सिंह और बेलहर पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अवैध संबंध के विरोध को लेकर ही गोलीबारी की घटना में अरविंद यादव की हत्या और समरी देवी के जख्मी होने की खबर है.

वहीं मामले को लेकर मृतक की पत्नी वीणा देवी के बयान पर गांव के आठ लोगों को नामजद आरोपित किया गया है. जिसके विरुद्ध मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और शेष दो लोगों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी अभियान चला रही है.

इसे भी पढ़ें: Bageshwar Dham Sarkar: धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर CM नीतीश का बड़ा बयान, कहा- 'हमको आश्चर्य होता है जो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
बिहार में ही मिलेगी नौकरी! जानें क्या है सीएम सम्राट का टार्गेट 2030?
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
13 मौतों के पीछे तेजस्वी का बड़ा खुलासा, CM सम्राट और निशांत पर हमला
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...
अनंत सिंह का नाम लिए बिना बरसे नीरज कुमार, बोले- कोई माई का लाल...

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget