एक्सप्लोरर

Bagaha News: बगहा के गंडक नदी में डूबी नाव, बाल-बाल बचे लोग, दूध लाने और खेती के लिए जा रहे थे ग्रामीण

Bagaha Boat Drowned: हादसे के बाद नाव पर सवार लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने में लग गए. घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची.

बगहा: पश्चिमी चंपारण के जिले के बगहा में शुक्रवार (18 अगस्त) की सुबह गंडक नदी में एक नाव डूब गई. यह हादसा बगहा के राम धाम मंदिर घाट (गोड़ियापटी घाट) के समीप हुआ है. नाव पर 10 लोग सवार थे. सभी को बचा लिया गया है. किसी के लापता की खबर नहीं है. सुबह-सुबह गांव के लोग दूध लाने और खेती करने के लिए दियारा क्षेत्र में छोटी नाव से जा रहे थे. इसी दौरान की ये घटना है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

दरअसल बारिश के चलते गंडक में पानी का बहाव काफी है. जलस्तर भी बढ़ा हुआ है. इस बीच तेज धार में नाव पलट गई. हादसे के बाद नाव पर सवार लोगों के बीच अफरातफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने में लग गए. हालांकि राजू अंसारी नाम के युवक ने सबको सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस पर लोग उसकी सराहना भी करते दिखे. घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची. पुलिस ने नाव पर सवार लोगों से जानकारी ली.

Bagaha News: बगहा के गंडक नदी में डूबी नाव, बाल-बाल बचे लोग, दूध लाने और खेती के लिए जा रहे थे ग्रामीण

नाव के परिचालन पर लगाई गई गई थी रोक

बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से नदी में अधिक पानी होने के कारण नाव के परिचालन पर रोक लगाई गई थी लेकिन लोग नहीं मान रहे हैं. शुक्रवार की सुबह नाव पारस नगर के बगीचा टोला से दियारा जा रही थी. गंडक नदी में कुछ दूर जाते ही तेज धार के चलते पलट गई. शुक्र रहा कि किसी तरह की बड़ी घटना नहीं हुई. बगहा थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि लोगों से पुलिस ने पूछताछ की लेकिन के लापता की सूचना नहीं है. सभी सही सलामत हैं.

इस मामले में स्थानीय निवासी टेनी मलाहा ने बताया कि बीच धार में नाव के आ जाने से नाव पलट गई. नाव पर 10 लोग थे. सब लोग बच गए हैं. बता दें कि इस क्षेत्र के लोग नाव से रोज के कार्यों के लिए अक्सर नाव से दियारा क्षेत्र में आते-जाते हैं. आए दिन इस तरह की घटनाएं होती हैं. बारिश के समय में खास कर ऐसा देखने को मिलता है.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: बिहार के अररिया में सुबह-सुबह पत्रकार की हत्या, दरवाजा खटखटाया और निकलते ही मार दी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
Live: बांकीपुर से अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया नामांकन, अब BJP से नीरज कुमार लड़ेंगे
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
बांकीपुर में भाजपा ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'डरी BJP...'
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
बार-बार बुआई का झंझट खत्म, इस फसल की खेती से 6 महीने में कमाएं 8 लाख का मुनाफा, जानें तरीका
Embed widget