एक्सप्लोरर

Baba Bageshwar: 'बिहार से ही देश हिन्दू राष्ट्र बनेगा', बोले धीरेंद्र शास्त्री- हम अखंड भारत चाहते हैं 

Baba Bageshwar: धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं. हमने आज तक किसी पार्टी के लिए वोट नहीं मांगा. साधु राजनीति में पड़ेगा तो बर्बाद हो जाएगा.

Baba Bageshwar In Gopalganj: बाबा बागेश्वर धाम से बिहार आए धीरेंद्र शास्त्री ने शनिवार को देश, धर्म और सनातन को लेकर कई अहम बातें कही. उन्होंने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि बिहार ज्ञान और आस्था का केंद्र है. बिहार से ही भारत के हिन्दू राष्ट्र के बनाने की आवाज उठेगी. बिहार से ही देश हिन्दू राष्ट्र बनेगा.

'बिहार से हिन्दू राष्ट्र का बिगुल बजेगा'

बाबा बागेश्वर ने कहा, "बिहार से हिन्दू राष्ट्र का बिगुल बजेगा. कागजों पर नहीं, हिन्दुओं के दिल में हिन्दू राष्ट्र बनाना है. ताकी सनातन, संत, हिन्दुओं पर कोई उंगली न उठाए, मंदिरों को तोड़े न हिन्दुओं को जातियों में तोड़ें"  

उन्होंने कहा कि मैंने क्या गलत बोला कि हिंदू इकट्ठा हो जाएं तो देशद्रोहियों को सीधा कर देंगे. जो राष्ट्रद्रोही हैं उनको सीधा करना संविधान में है. देशद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब देना है. क्या भारत के फिर से टुकड़े हों? क्या फिर से भारत से पाकिस्तान निकले? हम अखंड भारत चाहते हैं.

जब उनसे पूछा गया कि चुनावी साल में आप बिहार आए हैं. आरजेडी कह रही है कि आपको जेल भेजा जाए. उन्माद फैला रहे हैं. बीजेपी आपके जरिए ध्रुवीकरण की रणनीति पर काम कर रही है. इस पर उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं. हमने आज तक किसी पार्टी के लिए वोट नहीं मांगा. साधु राजनीति में पड़ेगा तो बर्बाद हो जाएगा.

साधुओं का काम सनातन की सेवा करना है. हम पहले से बिहार आ रहे हैं. गया गए थे. पटना गए थे. उस वक्त तो चुनाव नहीं था. भले यह चुनावी साल है. हम सनातन के प्रचारक हैं. किसी पार्टी के नहीं. राजनीति से साधु एवं सनातन संस्कृति को नहीं जोड़ना चाहिए. चुनावी साल में मेरे बिहार आने से कई लोगों को आग लग रही है. कई लोगों के पेट में दर्द हो रहा है. इसलिए चुनाव तक हम थोड़ा कम आएंगे. चुनाव होने के बाद फिर आएंगे. 

बिहार के विरोधी दल सीएम से मांग कर रहें हैं कि आपके बिहार दौरे पर रोक लगाई जाए. इस पर उन्होंने कहा कि इस देश में रोहिंग्या, घुसपैठियों को रोका नहीं जा रहा. भारत के निवासी को भारत में ही रोक दिया जाए आने से यह कैसे संभव है? राम के देश में राम भक्त को कैसे रोक दोगे? छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं.

आप हिन्दू राष्ट्र की वकालत कर रहे हैं. क्या यह उचित है? यहां तो सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं. इस पर उन्होंने कहा कि भारत में सभी धर्मों का सम्मान करेंगे. आजादी में मुस्लिमों, ईसाइयों के पूर्वजों का भी योगदान है. राम को स्वीकार करते हैं, तो रहीम को भी लेकिन यहां पहली प्राथमिकता हिन्दुओं को मिलेगी. हनुमंत कथा से लोगों को जीने की कला, लगनता, मेहनत सीखना चाहिए.

बिहार के 5 दिवसीय दौरे पर बाबा बागेश्वर

बता दें कि 5 दिवसीय दौरे पर बाबा बागेश्वर बिहार आए हैं. गोपालगंज में बाबा बागेश्वर के हनुमंत कथा का तीसरा दिन है. शनिवार को दिव्य दरबार लगा है. भक्तों की पर्ची निकालेंगे. उसके बाद हनुमंत कथा होगी. कार्यक्रम रामनगर स्थिर रामजानकी मठ परिसर में चल रहा है.

इस कार्यक्रम में लाखों की तादाद में भक्त पहुंचे हुए हैं. सब एक सुर में कह रहे हैं कि देश को हिंदू राष्ट्र बनाना है. बिहार से ही हिन्दू राष्ट्र की क्रांति होगी. बाबा के हर बात का हम लोग समर्थन करते हैं. बाबा से विपक्षी पार्टियां डर गई हैं.

ये भी पढ़ेंः तेजस्वी यादव ने महिला दिवस पर कर दिया बड़ा ऐलान, 'माई-बहिन मान' योजना के बाद अब 'BETI' स्कीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधान परिषद में आज 10 नए MLC लेंगे शपथ, पावरस्टार पवन सिंह और निशांत कुमार पर सबकी नजर
बिहार विधान परिषद में आज 10 नए MLC लेंगे शपथ, पावरस्टार पवन सिंह और निशांत कुमार पर सबकी नजर
औरंगाबाद में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी, 13 घायल, तीन की हालत गंभीर
औरंगाबाद में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी स्कूल वैन नहर में गिरी, 13 घायल, तीन की हालत गंभीर
Bihar Weather: पूरे बिहार में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, IMD का बड़ा अपडेट
पूरे बिहार में मॉनसून ने दी दस्तक, झमाझम बारिश से मिलेगी गर्मी से राहत, IMD का बड़ा अपडेट
खान सर को फिलहाल राहत नहीं, बेल पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई, पटना हाई कोर्ट में PIL दाखिल
खान सर को फिलहाल राहत नहीं, बेल पर 3 जुलाई को होगी सुनवाई, पटना हाई कोर्ट में PIL दाखिल

वीडियोज

Champat Rai का बड़ा खुलासा
Kejriwal का बड़ा ऐलान, क्या होगा खुलासा?
Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिन आज, SP कार्यकर्ताओं ने ऐसे मनाया जश्न
POK में नेता की गिरफ्तारी से भड़का गुस्सा
क्या Champat Rai होंगे आरोपी नंबर 9?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Venezuela Indian Sailor Death : वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
वेनेजुएला में मारे गए भारतीय का इंडिया पहुंचा शव, दिल-दिमाग, गुर्दा, लिवर सब गायब, शॉक में है परिवार
Ram Mandir Case Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
Live: राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती
VB-G RAMG Act 2025: मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
मजदूरों की लगी लॉटरी! अब इससे कम नहीं मिलेगी दिहाड़ी, केंद्र सरकार ने आज से लागू कर दिया एक्ट
धोखेबाज निकले गोविंदा? बीवी सुनीता आहूजा ने फिर लगाये आरोप, बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
क्या बीवी सुनीता को अब भी धोखा दे रहे हैं गोविंदा? स्टार वाइफ बोलीं- ‘शुरू से होता आया है ऐसा’
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
IND vs ENG: ‘हमने पूरी रणनीति बना ली है…’, वैभव सूर्यवंशी को लेकर हैरी ब्रूक का बड़ा बयान
Migration Partnership: भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
भारत ने 26 देशों से ताबड़तोड़ कर डाले 28 समझौते, जयशंकर ने बताया इंडिया का असली प्लान
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
अब आईफोन खरीदना भी हुआ महंगा, यहां हो चुकी है कीमत बढ़ने की शुरुआत
Mini Stroke: मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
मौत के करीब ले जाएगी रातभर जागने की आदत, बढ़ रहा मिनी स्ट्रोक का खतरा, एक्सपर्ट ने दी चेतावनी
Embed widget