एक्सप्लोरर

Bihar Politics: ललन सिंह के बयान का अशोक चौधरी ने किया समर्थन, नीतीश कुमार के करीबी ने कह दी बड़ी बात

Ashok Choudhary: अशोक चौधरी ने कहा कि पहले अल्पसंख्यकों का बजट 2200 करोड़ था, आज यह बजट 7000 करोड़ है. निश्चित तौर पर अल्पसंख्यकों के ऊपर काम हुआ है.

Ashok Choudhary News: केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह (Lalan Singh) के एक बयान का बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने समर्थन कर दिया है. इसके साथ ही सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के करीबी माने जाने वाले अशोक चौधरी ने सोमवार (25 नवंबर) को बड़ी बात भी कह दी. ललन सिंह के इस बयान पर कि 'मुसलमान जेडीयू को वोट नहीं देते', इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि इसमें कोई दो मत नहीं है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस तरह से अल्पसंख्यकों के लिए काम किया, वह पहले कभी नहीं हुआ था.

अशोक चौधरी ने कहा, "पहले अल्पसंख्यकों का बजट 2200 करोड़ था, आज यह बजट 7000 करोड़ है. निश्चित तौर पर अल्पसंख्यकों के ऊपर काम हुआ है. हिंदुस्तान में बिहार एक ऐसा राज्य है जहां अल्पसंख्यकों के बच्चों को बीपीएससी, यूपीएससी की कोचिंग द‍िलाने का काम हमारे नेता ने क‍िया है."

'आज कोई पांच रुपये का चंदा भी नहीं मांग सकता'

अशोक चौधरी ने विपक्षी नेताओं की ओर से कानून व्यवस्था को लेकर दिए जा रहे बयान पर कहा कि ये लोग 15 साल तक सत्ता में रहे, उस समय क्या स्थिति थी किसी से छुपा नहीं है. उन्होंने सवाल करते हुए कहा, आज एक भी स्कॉर्पियो में राइफल निकलते हुए आप देखते हैं क्या? आज की तारीख में कोई पांच रुपये का भी चंदा मांग सकता है क्या? सरस्वती पूजा या दुर्गा पूजा में भी कोई चंदा मांग सकता है क्या? कोई उदाहरण हो तो बताइए? एक भी ऐसी घटना बताइए, ज‍िसमें क‍िसी ने चंदा ले लिया हो. विपक्ष को कुछ बोलना है, इसलिए बोलते हैं.

स्मार्ट मीटर का मुद्दा चलने वाला नहीं: अशोक चौधरी

स्मार्ट मीटर को लेकर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि इस पर ये लोग जो बात कर रहे हैं वह फालतू की बात है. स्मार्ट मीटर के चलते ही हमारा हर घर को ब‍ि‍जली देने का वादा पूरा हो पाया है. इससे रेवेन्यू जनरेट हुआ है. जो त्रुटियां हैं उसको हम लोग देख भी रहे हैं. स्मार्ट मीटर का मुद्दा चलने वाला नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि जहां तक विपक्ष के भ्रष्टाचार का मुद्दा है तो यही जानिए कि 18-19 साल में हमारे नेता यानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कोई आरोप नहीं लगा.

यह भी पढ़ें- मुसलमानों पर दिए गए ललन सिंह के बयान से उठा सियासी तूफान, सामने आई ओवैसी और लालू की पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
जंतर-मंतर के आंदोलन के बीच बड़ा दावा, '...तो मोदी और शाह जेल जाएंगे'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
'ज्ञानेश को बचाने के लिए सब ठप', सांसद पप्पू यादव बोले- 'सरकार का…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'
ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, 'युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु'

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget